-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ramlala Will Wear A Golden Robe On The First Anniversary Of Pran Pratishtha
रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर पहनेंगे सोने का वस्त्र, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे अभिषेक
- Written By: Saurabh Pal
भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। 11 जनवरी से शुरू होने जा रहे समारोह को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

सीएम योगी, राम लला(फोटो- सोशल मीडिया)
अयोध्या: भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। 11 जनवरी से शुरू होने जा रहे समारोह को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का आगाज और रामलला का अभिषेक करेंगे। रामलला को प्रतिष्ठा द्वादशी के प्रथम दिन पीतांबरी पहनाई जाएगी। यह दिल्ली में तैयार की जा रही है। इसकी बुनाई व कढ़ाई सोने-चांदी के तारों से की जा रही है। यह 10 को अयोध्या पहुंच जाएगी, जिसे 11 को धारण कर रामलला दर्शन देंगे।
महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक चलेगा, लेकिन 11 जनवरी का दिन खासा महत्वपूर्ण है। समारोह का शुभारंभ रामलला के अभिषेक से होगा। सुबह 10 बजे से रामलला के पूजन व अभिषेक का सिलसिला शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस विधिविधान से रामलला का अभिषेक किया गया था, उसी तर्ज पर प्रतिष्ठा द्वादशी पर भी रामलला का अभिषेक पंचामृत, सरयू जल आदि से किया जाएगा। अभिषेक-पूजन के बाद ठीक 12:20 बजे रामलला की महाआरती होगी।
110 वीआईपी होंगे शामिल
सम्बंधित ख़बरें
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
राम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट
अयोध्या राम मंदिर: ट्रस्ट ने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP ID की बंद, आउटसोर्सिंग पर भी लगी रोक!
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार करीब 110 वीआईपी भी इसमें शामिल होंगे। वहीं अंगद टीला स्थल पर भी एक जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जिसमें 5,000 लोगों तक की मेजबानी की जा सकती है। आम लोगों को भव्य कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलेगा, जिसमें मंडप और यज्ञशाला में प्रतिदिन आयोजित होने वाले शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन, अनुष्ठान और राम कथा प्रवचन शामिल हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, “ट्रस्ट ने आम लोगों को आमंत्रित करने का फैसला किया है, जो पिछले साल अभिषेक समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। उन्हें अंगद टीला में तीनों दिनों के कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।”
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
संत व भक्तों को भेजा गया है निमंत्रण
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, यज्ञ स्थल पर सजावट और उत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। मंडप और यज्ञशाला इन उत्सवों के प्रमुख स्थल होंगे। आम लोगों के लिए राम मंदिर समारोह का हिस्सा बनने का यह दुर्लभ अवसर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जनवरी को मंदिर में रामलला का अभिषेक करेंगे। ट्रस्ट ने पहले ही देश भर के संतों और भक्तों को निमंत्रण भेजा है।
Ramlala will wear a golden robe on the first anniversary of pran pratishtha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PM12 जुलाई का महाशुभ संयोग! एक ही दिन करें प्रदोष, शिवरात्रि और रविवार व्रत, मिल सकता है कई गुना पुण्यफल
Jul 11, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














