-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Assembly Monsoon Session 2026 All Party Meeting Supplementary Budget
UP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
- Written By: अक्षय साहू
UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। हंगामे के आसार के बीच सर्वदलीय बैठक में सहमति बनी है, वहीं पहली बार सदन में 'वंदे मातरम' का पूरा गायन किया जाएगा।

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Assembly Monsoon Session 2026: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। संसद की ही तरह यूपी के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) में भी इस बार तीखी बहस और हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। सत्र की शुरुआत से ठीक पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी दलीय नेताओं ने सदन को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चलाने पर अपनी सहमति जताई है।
विपक्ष की तैयारी और सरकार का जवाब
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल कई बड़े मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। विपक्ष खासकर राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, शिक्षक भर्ती में देरी और एक्सप्रेसवे निर्माण में गड़बड़ी जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगा। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ दल यानी बीजेपी के विधायकों और मंत्रियों ने भी विपक्ष के हर सवाल और हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
सदन में पहली बार होगा ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण गायन
रविवार को सर्वदलीय बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सत्र के सफल और गरिमापूर्ण संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की। उन्होंने एक ऐतिहासिक जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में पहली बार सदन के भीतर ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण गायन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: Ahead of the Monsoon Session, UP Assembly Speaker Satish Mahana says, “The 18th Assembly will complete nearly four-and-a-half years and during this period many positive discussions have taken place. The government has introduced several welfare… pic.twitter.com/tLgYl8DEzR — Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2026
उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा लोकतांत्रिक चर्चा का सबसे बड़ा मंच है, जहां नियमों के दायरे में रहकर मर्यादित और संयमित भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी कहा कि सदन चलाना सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
मंगलवार को लगेगी अनुपूरक बजट पर मुहर
सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक अहम कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य के अनुपूरक बजट को पेश करने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इससे पहले विधानसभा की कार्य-मंत्रणा समिति की बैठक भी हुई, जिसमें चार दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र की पूरी कार्ययोजना और विधायी कामकाज की रूपरेखा तय की गई।
यह भी पढ़ें- केस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए दिग्गज नेता
इस महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’, और अपना दल (सोनेलाल) के राम निवास वर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही रालोद के राजपाल सिंह बालियान, सुभासपा के ओपी राजभर, निषाद पार्टी के रमेश सिंह और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ समेत अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
Up assembly monsoon session 2026 all party meeting supplementary budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
Aug 03, 2026 | 08:50 AMPresident Murmu Odisha Visit: आज से राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय ओडिशा दौरा, विश्वविद्यालय का करेंगी उद्घाटन
Aug 03, 2026 | 08:47 AMतस्लीमा नसरीन ने की शेख हसीना की वतन वापसी की वकालत, बोलीं अवामी लीग पर बैन हटाए सरकार
Aug 03, 2026 | 08:33 AMवर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Aug 03, 2026 | 08:33 AMगुरु का बुध के नक्षत्र में गोचर: 19 अगस्त से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगी देवगुरु की असीम कृपा
Aug 03, 2026 | 08:29 AMसावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Aug 03, 2026 | 08:28 AMNavabharat Nishanebaaz: सरकार को शांति की चाहत, तो विपक्ष मुक्त हो भारत
Aug 03, 2026 | 08:25 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM











