Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एके एंटनी से राहुल गांधी की मुलाकात, केरल के सियासी गलियारों में भूचाल!

केरल की सियासत में एके एंटनी की एंट्री की खबरे हैं। उनसे राहुल गांधी ने बीते रोज मुलाकात की थी। अगामी केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 18, 2025 | 08:38 PM

एके एंटनी के साथ राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेता (फोटो- राहुल सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तिरुवनंतपुरम/कोल्लमः कांग्रेस पार्टी इन दिनों असम और केरल में सत्ता की संभावना तलाश रही है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष है। दो दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद शुक्रवार यानी आज केरल पहुंचे हैं। पार्टी सूत्रों ने से मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष गांधी ने पूर्व रक्षा मंत्री व केरल के तीन बार मुख्यमंत्री रहे एके एंटनी से मुलाकात की। वहीं इस मुलाकात को कांग्रेस ने शिष्टाचार भेंट बताया है।

एंटनी ने 2022 में राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद सक्रिय संसदीय राजनीति छोड़ दी थी और अपने गृह राज्य केरल चले आए थे। कांग्रेस के अनुभवी नेता 1970 से केरल विधानसभा के सदस्य रहे और तीन बार (1977, 1995 और 2001 में) राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं।

ओमन चांडी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल राहुल गांधी

रायबरेली से लोकसभा सदस्य गांधी गुरुवार को केरल पहुंचे थे। वह कोट्टयम जिले के पुथुप्पल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित स्मृति सभा में शामिल हुए। यह सभा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित की गई थी। उन्होंने कोल्लम के पारावुर में सी वी पद्मराजन के परिवार से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। करुणाकरण और ए के एंटनी नीत सरकार में पद्मराजन मंत्री रहे और उन्होंने कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष भी थे। पद्मराजन का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

राहुल ने एके से मुलाकात के बाद पोस्ट की तस्वीरें

राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोल्लम के पारावुर में श्री सी वी पद्मराजन जी के परिवार से मुलाकात की और अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। केरल और कांग्रेस पार्टी के लिए उनके योगदान को हमेशा गहरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा।” उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं।

ये भी पढ़ें- बिहार में PM मोदी का विरोध; दिखाया काला झंडा, RJD ने VIDEO शेयर कर कसा तंज

थेन्नला जी बालकृष्ण पिल्लई के परिवार से भी मिले राहुल

इसके अलावा राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम में थेन्नला जी बालकृष्ण पिल्लई के परिवार से भी मुलाकात की। केपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष पिल्लई का पिछले महीने 95 वर्ष की आयु में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया था। उन्होंने पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और 1977 तथा 1982 में दो बार राज्य विधानसभा में अदूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। पिल्लई तीन बार राज्यसभा सदस्य भी रहे थे।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Rahul gandhi met ak antony in kerala

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 08:38 PM

Topics:  

  • Congress
  • Kerala
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘देशविरोधी ताकतों के इशारों पर…’, कोलंबिया में दिए बयान पर सियासी वार, ‘कांग्रेस मनोरोगी पार्टी’

2

‘मुस्लिम लीग की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी’, मंत्री नितेश राणे ने साधा निशाना, बोले- ऐसे लोग कभी…

3

‘ब्रिटिश सरकार के नौकर थे सावरकर…’, कांग्रेस नेता की पोस्ट से भड़की BJP, गिरिराज सिंह ने बोला हमला

4

‘राहुल गांधी सीरियल लायर हैं’, कांग्रेस नेता के कोलंबिया में दिए बयान पर आगबबूला हुए CM फडणवीस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.