-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Came Out In Support Of Robert Vadra Criticized Ed Action
रॉबर्ट के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, कहा- जीजा को 10 साल से परेशान कर रही ईडी
- Written By: Saurabh Pal
राहुल गांधी अपने जीजा के समर्थन में उतर गए हैं। रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी के एक्शन को उन्होंने राजनीति से प्रेरित व दुर्भावनापूर्ण बताया है। गांधी ने कहा कि मैं प्रियंका के परिवार के साथ खड़ा हूं।

वाड्रा परिवार के साथ राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी एक्शन पर पहली बार रिएक्ट किया है। वाड्रा के खिलाफ ईडी द्वारा फाइल की चार्जशीट पर उन्होंने तीखा हमला बोला है। गांधी ने कहा कि उनके जीजा के खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से लगातार वाड्रा को निशाना बनाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “मेरे जीजाजी को पिछले 10 सालों से सरकार परेशान कर रही है। यह ताजा आरोपपत्र भी उसी षडयंत्र का हिस्सा है।” उनकी यह पोस्ट राजनीतिक और भावनात्मक है। उन्होंने कहा कि मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं।
‘दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ प्रियंका के परिवार के साथ हूं’
सम्बंधित ख़बरें
अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
दतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं, क्योंकि उन्हें दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न का एक और हमला झेलना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है कि वे अपनी लड़ाई लड़ने के लिए पर्याप्त बहादुर हैं और गरिमा के साथ ऐसा करते रहेंगे। राहुल ने कहा कि अंत में सच्चाई की जीत होगी।
My brother-in-law has been hounded by this government for the last ten years. This latest chargesheet is a continuation of that witch hunt. I stand with Robert, Priyanka and their children as they face yet another onslaught of malicious, politically motivated slander and… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 18, 2025
ईडी ने वाड्रा के खिलाफ लिया एक्शन
बता दें कि बीते रोज ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा सहित 10 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसके 43 से ज्यादा संपत्तियों को जब्त की थी। जिनकी कीमत करीब 36 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई को राहुल गांधी ने राजनीति से प्रेरित बताया है।
ये भी पढ़ें-भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया अरेस्ट, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO
कौड़ियों के भाव बेची गई जमीन
ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जिस मामले में एक्शन लिया है, वो 2008 के मानेसर-शिकोहपुर की लैंड डील से जुड़ा हुआ है। इसमें स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ में खरीदी थी। जिसे 4 साल बाद 2012 में डीएलएफ को 58 करोड़ में बेचा था, जिस समय लैंड डील हुई थी उस समय स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी डायरेक्टर रॉबर्ट वाड्रा थे। इसके अलावा केंद्र और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी। आरोप है कि सरकार ने कौड़ियों के भाव जमीन रॉबर्ट वाड्रा को बेची थी।
Rahul gandhi came out in support of robert vadra criticized ed action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














