Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कंगना के बयान को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- बर्दाश्त नहीं होगा किसानों से धोखा

भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने तीन कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की बात कहकर विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ा मौका दे दिया है। एक-एक कर कांग्रेस नेता कंगना के साथ-साथ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। अब खुद राहुल गांधी भी इस घमासान में कूद पड़े हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 25, 2024 | 10:46 PM

कंगना रनौत व राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने तीन कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की बात कहकर विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ा मौका दे दिया है। कंगना के बयान पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक-एक कर कांग्रेस नेता कंगना के साथ-साथ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। अब खुद राहुल गांधी भी इस घमासान में कूद पड़े हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर पूरे मामले में प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया है कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 700 से ज्यादा किसानों, खासकर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत के बावजूद क्या भाजपा के लोग संतुष्ट नहीं हैं? उन्होंने कहा कि इन शहीद किसानों का सम्मान करना जरूरी है।

क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन किसानों की याद में दो मिनट का मौन भी नहीं रखने दिया। राहुल गांधी ने कंगना रनौत का नाम लिए बिना भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अक्सर समाज में विचारों का परीक्षण करते रहते हैं। कोई पार्टी नेता किसी दूसरे नेता से कहता है कि पहले कोई विचार जनता के सामने रखो और फिर उस पर प्रतिक्रिया देखो। इस मामले में भी यही हुआ। भाजपा के एक सांसद ने किसानों से जुड़े काले कानूनों को वापस लाने की बात कही।

सरकार की नीति कौन तय कर रहा है? एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री मोदी?

700 से ज़्यादा किसानों, खास कर हरियाणा और पंजाब के किसानों की शहादत ले कर भी भाजपा वालों का मन नहीं भरा।

INDIA हमारे अन्नदाताओं के विरुद्ध भाजपा का कोई भी षडयंत्र कामयाब नहीं होने देगा – अगर किसानों को नुकसान… pic.twitter.com/ekmHQq6y5D

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 25, 2024

राहुल ने पीएम मोदी से मांगा स्पष्टीकरण

इसके बाद राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी कृपया इस बारे में स्पष्टीकरण दीजिए। क्या आप इस तरह के बयान के खिलाफ हैं या ऐसी कोई मंशा है? क्या आप फिर से काले कानून लागू करने जा रहे हैं? राहुल गांधी ने इसके साथ ही चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें:-  किसानों पर बयान देकर बुरी फंसी कंगना रनौत, बोली – मैं अपने शब्द लेती हूं वापस

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की ओर से हमारे अन्नदाताओं के खिलाफ कोई साजिश रची जाती है तो भारत गठबंधन एकजुट होकर उसे कभी सफल नहीं होने देगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कड़े शब्दों में खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई कदम उठाया गया तो मोदी जी को फिर से माफी मांगनी पड़ेगी।

भाजपा के सहयोगियों पर साधा निशाना

साफ है कि कंगना रनौत के विवादित बयान पर भाजपा बैकफुट पर है। भाजपा नेताओं को सफाई देनी पड़ रही है। भाजपा नेता गौरव भाटिया तुरंत मीडिया के सामने आए और कहा कि कंगना का बयान पार्टी का नहीं है। कंगना को पहले भी नीतिगत बयान देने में सावधानी बरतने को कहा गया था। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय कंगना ने भाजपा नेताओं को उलझन में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें:-  महाराष्ट्र चुनाव: महायुति से कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा? एकनाथ शिंदे के बयान ने मचाई बड़ी हलचल

भाजपा के साथ-साथ एनडीए के घटक दलों खासकर जदयू नेता केसी त्यागी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा से कंगना के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। केसी त्यागी ने कंगना के बयान को खतरनाक और अपमानजनक बताया है। चिराग पासवान ने भी कंगना के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह उनका निजी बयान हो सकता है, पार्टी या सरकार का नहीं।

Rahul gandhi attacked pm modi over kangana ranaut statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2024 | 07:32 PM

Topics:  

  • Kangana Ranaut
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘खड़ा हूं आज भी वहीं…’, राहुल के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का नड्डा ने मीम की भाषा में उड़ाया मजाक

2

बिहार का सियासी पारा होगा हाई, 22 अगस्त को पटना आ रहे पीएम मोदी; गंगा पुल का करेंगे उद्घाटन

3

चुनाव आयोग और भाजपा के बीच में समझौता, राहुल-तेजस्वी के सामने युवक ने बताई आपबीती

4

ब्रिटेन से राहुल गांधी की नागरिकता पर आई रिपोर्ट, भेजा पासपोर्ट की कॉपी व सिटिजन डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.