Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?

Kangana Ranaut Instagram: अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर खुलकर अपने विचार सामने रख रही है। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 03, 2026 | 02:09 PM

कंगना रनौत और सोनाक्षी सिन्हा (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Kangana Ranaut Instagram Post Sonakshi Sinha: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर में हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर पूरा बॉलीवुड 2 धड़ों में बंटा गया है। जहां एक ओर सोनाक्षी सिन्हा, स्वरा भास्कर और विशाल डडलानी जैसे लोगों ने खुलकर सरकार का विरोध किया, तो वहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने इन सबका अकेले सामने किया।

हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से हिंदूओं से जाग्रत होने की अपील की। लेकिन कंगना की इस वीडियो से ज्यादा उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी काफी चर्चा में है, जिसमें वो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का जिक्र करती है, जो शादी के बाद लेफ्ट विचारधारा का समर्थन करने लगी हैं। कंगना की बातों से लग रहा है कि वो सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कर रही है।

एक्ट्रेस के नाम का नहीं किया जिक्र

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कंगना के द्वारा शेयर किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो और स्टोरी में उन्होंने अपनी वैचारिक सोच पर खुलकर बात की। इसके साथ ही उनकी कुछ टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि उनका इशारा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की ओर हो सकता है। हालांकि, कंगना ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी

Lock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम

बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन

फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा

इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कह दी बड़ी बात

बहुत सारी फेक न्यूज़ चल रही हैं, जैसे कि मुझको लेकर भी। मैं कभी किसी को बॉडी शेम नहीं करता, लेकिन मैंने एक एक्ट्रेस को देखा है जो आजकल पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनती और बोलती है। वह हाफ पैंट और उल्टा कैप पहनती है और जेबकटरा की तरह बात करती है, जबकि प्रोटेस्ट करने वालों के गटरछाप बिहेवियर को जोश से प्रमोट करती है। मुझे हमेशा लगता है कि आप किसी रिश्ते में कैसे कपड़े पहनते हैं, यह सीधे तौर पर दिखाता है कि आप कैसा महसूस करते हैं। डियर साथी एक्ट्रेस, अगर आपका आदमी आपको जेबकटरा जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे सॉरी, आप पहले बहुत अच्छे से कपड़े पहनती और बोलती थीं, आपको क्या हो गया? राय आपकी है, लेकिन आप अपनी इस स्टाइलिंग के साथ और बेहतर कर सकती हैं। अगर आपको कुछ मदद चाहिए, तो मैं हमेशा आपके लिए मौजूद हूँ।

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी (सौ. सोशल मीडिया )

‘जागृत हिंदू’ बनने की कही बात

संसद जाने से पहले साझा किए गए वीडियो में कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की कई हिंदू लड़कियां राजनीति और धर्म के मुद्दों पर स्पष्ट विचारधारा नहीं रखतीं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों की सोच रिश्तों के बाद बदल जाती है। कंगना ने कहा कि संविधान सभी को अपनी पसंद की विचारधारा अपनाने की स्वतंत्रता देता है और उन्होंने स्वयं भी अब खुलकर अपनी वैचारिक पहचान स्वीकार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को “जागृत हिंदू” मानती हैं।

ये भी पढ़ें :- Lock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम

नाम लिए बिना बनी चर्चा का विषय

कंगना रनौत की पोस्ट में किसी भी अभिनेत्री का नाम नहीं है। इसलिए यह कहना कि उनका इशारा निश्चित रूप से किसी खास व्यक्ति की ओर था, तथ्यात्मक रूप से स्थापित नहीं है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और अटकलों का विषय बना हुआ है।

Kangana ranaut instagram post sonakshi sinha reaction row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 02:09 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Kangana Ranaut
  • Sonakshi Sinha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.