Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी दिखाएं अपनी डिग्री, मैं दिखाऊंगा स्कॉलरशिप के कागज, पिता पर लगे आरोपों पर अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी

Abhijit Dipke Scholarship Row: अभिजीत दीपके ने पिता पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने पीएम की डिग्री पर सवाल उठाते हुए स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन के कागज दिखाने की चुनौती दी।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 03, 2026 | 03:17 PM

अभिजीत दीपके और नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Abhijit Dipke Challenges PM Modi: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके इन दिनों अपनी शिक्षा और पारिवारिक संपत्ति को लेकर उपजे विवादों के केंद्र में हैं। हाल ही में उनके पिता, भगवानराव दीपके, के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर अब अभिजीत ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल खड़ा कर दिया है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब आरटीआई और सोशल एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने महाराष्ट्र सरकार और जांच एजेंसियों को एक शिकायत सौंपी। इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिजीत के पिता भगवानराव दीपके, जो महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम में एक जूनियर इंजीनियर थे, ने अपनी सीमित आय के बावजूद अपने बेटे को अमेरिका की महंगी बॉस्टन यूनिवर्सिटी में कैसे पढ़ाया? शिकायतकर्ता का तर्क है कि एक JE की मासिक सैलरी लगभग 60 से 65 हजार रुपये होती है, जबकि अमेरिका में शिक्षा का खर्च 30 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक आता है। अमित तिवारी ने इसे भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का मामला बताते हुए गहन जांच की मांग की है।

ABHIJEET DIPKE’S OPEN CHALLENGE OVER EDUCATION ROW !!! CJP founder Abhijeet Dipke has hit back after questions were raised over how he financed his education at Boston University. “I am ready to reveal my scholarship letter and education loan letter. Will the emperor show his… pic.twitter.com/XT5yVr53ET — Ravi Prakash Official (@raviprakash_rtv) August 3, 2026

सम्बंधित ख़बरें

चने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा

E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन

मुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा

मुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज

अभिजीत दीपके का तीखा जवाब

इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने शिकायतकर्ता को भाजपा का एजेंट करार देते हुए कहा कि यह सब उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने की एक राजनीतिक साजिश है।

दीपके ने एक खुला चैलेंज देते हुए कहा, मैं अपना स्कॉलरशिप लेटर और एजुकेशन लोन का लेटर दिखाने के लिए तैयार हूं। क्या आपके नेता पीएम मोदी अपनी असली डिग्री दिखाएंगे? उन्होंने आगे सवाल उठाया कि आखिर सत्ता पक्ष के लोगों को शिक्षा से इतनी समस्या क्यों है? उनका कहना है कि अगर एक साधारण परिवार का लड़का बॉस्टन यूनिवर्सिटी जाकर पढ़कर आ गया, तो इससे किसी को तकलीफ क्यों होनी चाहिए?

यह भी पढ़ें: नासिक में स्टार रेट विवाद में फंसे सिंहस्थ कुंभ मेले के विकास कार्य, मनपा पर ₹200 करोड़ अतिरिक्त बोझ की आशंका

शिक्षा और फंडिंग पर सफाई

अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि उनकी बॉस्टन यूनिवर्सिटी की मास्टर इन पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन के माध्यम से पूरी हुई है। उन्होंने हैरानी जताई कि एक सामान्य पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की शिक्षा को इस तरह के संदेह के दायरे में क्यों लाया जा रहा है।

यह विवाद केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है। शिकायतकर्ता अमित तिवारी ने सीजेपी संगठन के फंड और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल द्वारा दिए गए 1 करोड़ रुपये के योगदान पर भी सवाल उठाए हैं, जिसे लेकर उन्होंने सीबीआई और चुनाव आयोग में शिकायत की है। फिलहाल यह पूरा मामला अब कानूनी और राजनीतिक मोड़ ले चुका है और इसकी गूंज सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है, जहां भविष्य में इस पर विस्तृत सुनवाई हो सकती है।

Abhijit dipke challenges pm modi degree scholarship row responds to allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 03:17 PM

Topics:  

  • Abhijeet Dipke
  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Maharashtra News
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.