बॉलीवुड इंडस्ट्री पर फिर से एक बार फूटा कंगना का गुस्सा, बोली- मैं भी बनना चाहती हूं संघी
Kangana Ranaut ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी वैचारिक सोच पर खुलकर बात की। उन्होंने खुद को 'जागरूक हिंदू' बनाने की इच्छा जताई और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों की विचारधारा पर सवाल उठाए।
- Written By: अपूर्वा नायक
कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो)
Kangana Ranaut Statement On Awakened Hindu: बॉलीवुड की क्वीन और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने फिर एक बार बॉलीवुड इंडस्ट्री को दोहरे व्यवहार के लिए आड़े हाथों लिया है। हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है।
कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी धार्मिक विचारधारा को लेकर बात की है। साथ ही अपनी अलग विचारधारा के कारण होने वाले नुकसानों को लेकर भी बेबाकी से अपने विचार जनता के सामने रखे हैं। कंगना की ये लोगों को जमकर पसंद आ रही है।
बॉलीवुड की हिरोइनों को कसा तंज
इस वायरल वीडियो में कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री की उन हिरोइनों पर निशाना साधा है, जिनकी राजनीति या धर्म को लेकर कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं है। हालांकि कंगना ने ये भी कहा कि इन एक्ट्रेसेस की ये सोच किसी रिश्ते में आने के बाद या फिर शादी के बाद ही अचानक क्यों बदल जाती हैं। कंगना ने इस पूरी वीडियो में किसी भी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Lalkara Update: आमिर खान की ‘ललकार’ में बड़ा बदलाव, फरहान अख्तर हुए बाहर, सिद्धांत गुप्ता की हुई एंट्री
Khatron Ke Khiladi के दौरान बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना, लेजर बर्न्स देख घबराएं फैंस
Hero No.1 ने खुलेआम किया शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लर्ट, बोले- 15-20 साल पहले इंप्रेस हो जातीं तो…..
‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
जागरूक हिंदू बनना चाहती है कंगना
कंगना रनौत ने इस वीडियो में कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद की विचारधारा या धर्म अपनाने की स्वतंत्रता देता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड में कई ऐसे लोग हैं, जो उनसे सवाल करते हैं कि वो कब से संघी बन गई, जिसपर कंगना जवाब देती है कि मुझे भी संघी बनना है। कंगना ने आगे कहा कि उन्हें संघ की विचारधारा को अपनाने में कोई संकोच नहीं लगता। साथ ही कंगना ने ये भी कहा कि वे अपने आप को एक जागरूक हिंदू के रुप में देखना चाहती है।
समाज के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल
वीडियो में अभिनेत्री ने समाज के कथित दोहरे मानदंडों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब हिंदू महिलाओं के विचारों और निर्णयों की बात आती है, तब उन पर अलग तरह से सवाल खड़े किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में उनके लाइफस्टाइल और पर्सनल डिसीजन को आधार बनाकर भी उन्हें निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़ें :- Khatron Ke Khiladi के दौरान बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना, लेजर बर्न्स देख घबराएं फैंस
सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
कंगना के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उनकी टिप्पणियों पर असहमति जताई है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर चर्चा लगातार जारी है और इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
