-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Assets Case Allahabad High Court Lucknow Bench Hearing Today
राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Rahul Gandhi Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आज सुनवाई होगी। पिछले गुरुवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई बंद कमरे में की थी।

राहुल गांधी, फोटो- सोशल मीडिया
Rahul Gandhi Asset Case: आज यानी 12 मई को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में एक अत्यंत महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान पूरी केस फाइल को सीलबंद करा दिया था, जिसे आज दोपहर सवा दो बजे जजों के सामने खोला जाएगा।
यह याचिका कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर द्वारा दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी ने अज्ञात और ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है, जिसकी विस्तृत जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जानी चाहिए। शिशिर इससे पहले राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के मामले में भी याचिका दायर कर चुके हैं।
आज की सुनवाई के मुख्य बिंदु
कोर्ट ने पिछली सुनवाई में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए केस फाइल को सीनियर रजिस्ट्रार की कस्टडी में सील कराया था। आदेश के अनुसार, आज सुनवाई के दौरान बेंच सेक्रेटरी कोर्ट के सामने ही इस फाइल की सील खोलेंगे। मामले की गंभीरता और दस्तावेजों की प्रकृति को देखते हुए जस्टिस राजेश सिंह चौहान और जस्टिस जफीर अहमद की पीठ इस मामले की सुनवाई ‘इन-चैंबर’ कर रही है। पिछली सुनवाई में सीबीआई, ईडी, सीबीडीटी और यूपी पुलिस जैसी एजेंसियों ने लिखित निर्देश प्राप्त करने के लिए समय मांगा था, जिसके लिए कोर्ट ने आज 12 मई तक की मोहलत दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
अदालत का कड़ा रुख
कानूनी हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि कोर्ट ने प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतते हुए दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। आज की सुनवाई के बाद ही यह तय होगा कि इस मामले में आगे की कानूनी दिशा क्या होगी और क्या अदालत केंद्रीय एजेंसियों को जांच के औपचारिक आदेश देगी।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की समुद्री सीमा पर अब ड्रोन की पैनी नजर, अवैध फिशिंग करने वालों की खैर नहीं, मंत्री राणे का आदेश
राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में इस समय दोहरी नागरिकता और मानहानि सहित तीन बड़े मामले चल रहे हैं, जिनमें से यह आय से अधिक संपत्ति का मामला काफी संवेदनशील माना जा रहा है। मानहानि के केस से लेकर डबल सिटीजनशिप का मामला है। एक मामले की सुनवाई सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है तो वहीं दोहरी नागरिकता के मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच कर रही है।
Rahul gandhi assets case allahabad high court lucknow bench hearing today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














