- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Amit Shah Speech Reaction Evm Voter List Controversy
BJP वॉट्सएप के सहारे, भाषण स्क्रिप्टेड: EVM और असली सवालों पर चुप्पी? शाह के संबोधन पर विपक्षी हमला
Lok Sabha में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के भाषण के बाद सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शाह के पूरे संबोधन को 'डिफेंसिव' करार देते हुए खारिज कर दिया।
- Written By: सौरभ शर्मा

अमित शाह के भाषण पर विपक्ष को जोरदार हमला
Rahul Gandhi vs Amit Shah on SIR: लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के बाद सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शाह के पूरे संबोधन को ‘डिफेंसिव’ करार देते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार अब बचाव की मुद्रा में आ गई है। शाह के पलटवार के बाद सदन के बाहर आकर राहुल ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने ईवीएम के आर्किटेक्चर और पारदर्शी वोटर लिस्ट जैसे सबसे अहम और ज्वलंत सवालों पर रहस्यमयी चुप्पी साध ली है, जिससे शक और गहरा गया है।
कांग्रेस ने गृह मंत्री के जवाब को पूरी तरह से स्क्रिप्टेड और व्हाट्सएप हिस्ट्री पर आधारित बताया है। गौरव गोगोई ने तंज कसते हुए कहा कि शाह केवल रटी-रटाई स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे और उन्होंने विपक्ष के किसी भी ठोस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। वहीं, मनीष तिवारी ने कानूनी दांव खेलते हुए एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को ही असंवैधानिक बता दिया। विपक्ष का कहना है कि जब सरकार ‘400 पार’ का नारा दे रही थी तब उन्हें वोटर लिस्ट में कोई खोट नजर नहीं आया, लेकिन अब हार के डर से नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं।
व्हाट्सएप ज्ञान और रटी-रटाई स्क्रिप्ट?
गौरव गोगोई ने अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा व्हाट्सएप हिस्ट्री के सहारे चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और सुप्रिया सुले जैसे नेताओं ने जो मुद्दे उठाए, उन्हें शाह ने जानबूझकर अनसुना कर दिया। राहुल गांधी ने भी सदन से वॉकआउट करने के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने सीजेआई को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से हटाने और चुनाव आयोग को दी गई पूर्ण ‘इम्युनिटी’ पर सवाल दागे थे, लेकिन गृह मंत्री ने इन पर एक शब्द भी नहीं बोला। राहुल ने कहा कि हम डरे नहीं हैं और सरकार की इस चुप्पी का मतलब देश समझ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
…तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission, अमित शाह ने किया बड़ा वादा
राज्यसभा चुनाव 2026: पार्थ पवार की जीत के लिए अमित शाह ने बनाया मास्टर प्लान, महायुति में सीटों का गणित तय
महाराष्ट्र राज्यसभा की सीटों पर सियासी घमासान, भाजपा की नई रणनीति से बढ़ा पारा
पंजाब में बढ़ते धर्मांतरण पर अमित शाह का पंजाब सरकार को कड़ा संदेश, खतरे में हैं हिंदू और सिख
यह भी पढ़ें: पटेल के 28 वोट पर भारी पड़े नेहरू के 2 वोट? अमित शाह ने संसद में सुना दी ‘वोट चोरी’ की अनसुनी कहानी
संविधान की किस किताब में लिखा है ये नियम?
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बहस को नया मोड़ देते हुए संवैधानिक सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने पूछा कि आखिर चुनाव आयोग को पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराने का अधिकार कहां से मिल गया? तिवारी ने दलील दी कि संविधान का अनुच्छेद 324 और 347 आयोग को ऐसी कोई शक्ति नहीं देता। विपक्ष का स्पष्ट मानना है कि गृह मंत्री ने तकनीकी तर्कों और पुराने इतिहास का सहारा लेकर आज के गंभीर सवालों को टालने की कोशिश की है। कुल मिलाकर विपक्ष ने शाह के भाषण को मुद्दों से भटकाने वाला बताया है।
Rahul gandhi amit shah speech reaction evm voter list controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














