‘ऑपरेशन सिंदूर’ बहस पर कांग्रेस में घमासान, थरूर के बाद मनीष तिवारी के बदले तेवर

Manish Tewari News: कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने अपने ही नेतृत्व पर निशाना साधा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में ना बोले देने जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।
congress mp manish tewari on bengal election result
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Operation Sindoor: संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा चल रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के अंदर तकरार देखने को मिल रही है। पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर और मनीष तिवारी को कांग्रेस ने संसद में इस मुद्दे पर बहस के दौरान बोलने का मौका नहीं दिया, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विदेश दौरों पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। अब मनीष तिवारी ने इसको लेकर तंज कसा है।

मनीष तिवारी ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने 1970 की हिट बॉलीवुड फिल्म 'पूरब और पश्चिम' के एक प्रतिष्ठित देशभक्ति गीत की कुछ लाइनों के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा-, "है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। जय हिंद।"

शशि थरूर को भी नहीं मिला मौका

बता दें कि शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं, मनीष तिवारी चंडीगढ़ से सांसद हैं। इन दोनों को ही कांग्रेस ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पार्टी का पक्ष रखने का मौका नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट में सवाल उठाया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को क्यों बाहर बैठाया?

राजनायिक प्रतिनिधिमंडल में थे शामिल

दरअसल, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को वैश्विक स्तर पर बताने के लिए केंद्र सरकार ने प्रतिनिधिमंडल भेजे थे, जिसमें कांग्रेस के सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद का भी शामिल थे। हालांकि, जब संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा चल रही है, तो इसमें से किसी भी नेता को कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं की सूची में जगह नहीं मिली।

मीडिया रिपोर्ट में एक कांग्रेस सांसद के हवाले से कहा यह भी गया कि पार्टी ने चर्चा के दौरान संसद में बोलने के लिए नए सांसदों को चुना। ऐसा इसलिए कि विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडलों ने 'सरकार के पक्ष में बात की थी।' वहीं, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से ही कांग्रेस लगातार सरकार पर सवाल उठाती रही है। ट्रंप के सीजफायर पर बयान से लेकर फाइटर जेट गिरने की खबरों पर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com