-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Du Srcc Assistant Professor Recruitment 2026 Apply Online Eligibility Net Salary Selection Process
DU SRCC Assistant Professor Vacancy 2026: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती
- Written By: हितेश तिवारी
DU Assistant Professor Recruitment : दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती निकाली है।

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (फोटो - गूगल इमेज)
DU Faculty Vacancy : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभाग में कुल 16 रिक्त पदों के लिए की जाएगी।
इनमें कॉमर्स विभाग में 12, इकोनॉमिक्स में 3 और मैथमेटिक्स में 1 पद शामिल है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार SRCC और दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। अधिकांश अभ्यर्थियों के लिए UGC/CSIR NET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, हालांकि निर्धारित नियमों के तहत कुछ पीएचडी धारकों को NET से छूट भी मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
CSIR-NAL Recruitment 2026: 10वीं से लेकर BE, MTech पास उम्मीदवारों के लिए मौका, 42 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड
SBI Recruitment 2026: एसबीआई में मैनेजर समेत 38 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
BHU UG Admission 2026: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट शुरू, जानें 3000 सीटों का गणित और सीट लॉक करने की डेडलाइन
दिल्ली विश्वविद्यालय के SRCC में 16 पदों पर भर्ती
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके लिए 100 अंकों का मूल्यांकन पैमाना तय किया गया है, जिसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी, NET, JRF, रिसर्च पब्लिकेशन, शिक्षण अनुभव, पोस्ट-डॉक्टोरल अनुभव और अन्य शैक्षणिक उपलब्धियों को अंक दिए जाएंगे।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रेजेंटेशन देना होगा, जिसमें उनकी विषय पर पकड़, कम्युनिकेशन स्किल और पढ़ाने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। अंतिम चयन इंटरव्यू और चयन समिति के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : CSIR-NAL Recruitment 2026: 10वीं से लेकर BE, MTech पास उम्मीदवारों के लिए मौका, 42 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड
₹57,700 होगी चयनित उम्मीदवारों की सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत एकेडमिक पे लेवल-10 में नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए शुरुआती मूल वेतन 57,700 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क रहेगा। आवेदन के दौरान किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक ईमेल facultyrectt@srcc.du.ac.in पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Du srcc assistant professor recruitment 2026 apply online eligibility net salary selection process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DU SRCC Assistant Professor Vacancy 2026: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती
Aug 07, 2026 | 08:58 PMAI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
Aug 07, 2026 | 08:55 PMरवि किशन के मीम ट्रेंड पर शेखर सुमन का मजेदार अंदाज, मनी फॉलो माई ब्रदर पर किया लिपसिंक, फैंस को मिला हिंट
Aug 07, 2026 | 08:47 PM25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
Aug 07, 2026 | 08:28 PMMumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Aug 07, 2026 | 08:06 PMनिरहुआ-आम्रपाली दुबे को लेकर फिर गरमाया विवाद, काजल राघवानी ने पुराने शूटिंग किस्से से मचाई हलचल
Aug 07, 2026 | 08:04 PMDhanbad Land Subsidence: धनबाद में फिर भू-धंसान से मचा हड़कंप, एक दर्जन से ज्यादा घर जमींदोज, कई लोग घायल
Aug 07, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM














