-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Raghav Chadha Speech Anti Paper Leak Bill Rajya Sabha Neet Exam
NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले राघव चड्ढा, संसद में बताया अब तक क्यों थे चुप, कहा- पहले मैं विपक्ष में…
- Written By: अर्पित शुक्ला
Anti Paper Leak Bill: एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में राघव चड्ढा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नीट परीक्षा में सुधार व ठोस समाधान देना थी। उन्होंने इसे राष्ट्रीय समस्या बताते हुए बिल का समर्थन किया।

राघव चड्ढा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Raghav Chadha on Anti Paper Leak Bill: एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान पंजाब से सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि कई लोग उनसे पूछ रहे थे कि वे नीट पेपर लीक मामले पर अब तक चुप क्यों थे। इस पर उन्होंने सदन में कहा कि पहले विपक्ष में रहते हुए सरकार से सवाल पूछना उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन अब सरकार का हिस्सा होने के नाते उनकी भूमिका बदल गई है।
उन्होंने कहा, “पहले मेरा काम सवाल उठाना था और मैंने वह जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई। अब मेरी जिम्मेदारी समाधान देना है। इसलिए मैंने तय किया कि जब सरकार इस समस्या का ठोस समाधान लेकर आएगी, तभी इस विषय पर बोलूंगा।”
‘कैमरे के सामने बोलना आसान था, लेकिन…’
राघव चड्ढा ने कहा कि वे चाहें तो कैमरे के सामने बयान देकर राजनीतिक प्रतिक्रिया दे सकते थे, लेकिन उनकी प्राथमिकता समस्या का स्थायी समाधान थी। उन्होंने कहा, “आज सरकार इस बीमारी का इलाज लेकर आई है। इसलिए आज मैं इस बिल के समर्थन में बोल रहा हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
संसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल
नीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
इलाज के नहीं… रेफर करने के मिलते हैं ₹3000, राज्यसभा में राघव चड्ढा ने खोली कट मनी खेल की पोल; देखें VIDEO
Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू
NEET छात्रों से कही यह बात
अपने भाषण में राघव चड्ढा ने नीट अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका गुस्सा और दर्द पूरी तरह जायज है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने जिस उम्मीद के साथ अपनी बात सरकार तक पहुंचाई, उसे प्रधानमंत्री ने गंभीरता से सुना और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कदम उठाए।
राघव चड्ढा के अनुसार, सरकार पहली बार पेपर लीक रोकने के लिए व्यापक कानूनी ढांचा लेकर आई है। उन्होंने दावा किया कि मामले की जांच तेज गति से हुई और निर्धारित समय के भीतर चार्जशीट भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में दाखिल की गई।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर जोर
उन्होंने कहा कि भविष्य में नीट परीक्षा को पारंपरिक ओएमआर शीट की बजाय कंप्यूटर आधारित प्रणाली से कराने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि नए कानून में सख्त दंड का प्रावधान अपराधियों के मन में भय पैदा करेगा और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
‘पेपर लीक एक राष्ट्रीय समस्या’
राघव चड्ढा ने कहा कि पेपर लीक को किसी एक राज्य या राजनीतिक दल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार यह पूरे देश में फैला संगठित अपराध है, जो लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए ताकि परीक्षा प्रणाली में छात्रों का विश्वास दोबारा स्थापित किया जा सके।
पंजाब का उदाहरण भी दिया
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस परीक्षा में कथित तौर पर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराई जा रही थी और अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूले जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- मनुस्मृति पर घमासान! राज्यसभा में जब भिड़े नड्डा और खरगे, सभापति को क्यों लेना पड़ा बड़ा एक्शन?
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि पेपर लीक किसी एक राज्य की समस्या नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चुनौती है। ऐसे में सख्त कानून के साथ-साथ प्रभावी क्रियान्वयन भी आवश्यक है, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ न्याय हो सके।
Raghav chadha speech anti paper leak bill rajya sabha neet exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
Aug 08, 2026 | 03:06 PMIPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMएक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
Aug 08, 2026 | 02:44 PMमजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
Aug 08, 2026 | 02:44 PMव्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, बल्लारपुर में युवक पर मामला दर्ज
Aug 08, 2026 | 02:42 PMप्रयागराज में सुपुर्द-ए-ख़ाक होगा अबान; 30 पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में झांसी से रवाना हुआ अली अहमद
Aug 08, 2026 | 02:37 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














