एयरफोर्स के फाइटर जेट की लैंडिंग और बंद करना पड़ा एयरपोर्ट….आधी रात को पुणे में क्या हुआ? सभी उड़ानें रद्द
Pune Airport पर भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग से हड़कंप। रनवे अस्थायी रूप से बंद, पायलट सुरक्षित। विमान के पहियों में खराबी के कारण हुआ हादसा। ऑपरेशन जल्द होगा बहाल।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Socia Media)
Pune Airport IAF Fighter Jet Hard Landing: पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब Indian Air Force के एक फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग हो गई। इस घटना के चलते Pune International Airport का रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, रनवे को दोबारा शुरू करने के प्रयास जारी हैं।
वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि एक विमान से जुड़ी घटना के कारण रनवे बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि विमान का क्रू सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही यह भी कहा गया कि रनवे को जल्द साफ कर सामान्य संचालन बहाल किया जाएगा।
Pune runway is temporarily unavailable due to an incident involving an IAF aircraft. The aircrew are safe and there is no damage to civil property. Efforts are underway to operationalise the runway and resume normal operations at the earliest.@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD… — Indian Air Force (@IAF_MCC) April 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
SAI तक पहुंची कोच की काली करतूतें? नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने लगाए शोषण के आरोप, किए चौंकाने वाले खुलासे
चंद रुपयों के लिए कत्लेआम! CR पार्क में पड़ोसी ने चाकू से गोदकर बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
बंगाल दौरे पर Devendra Fadnavis ने साधा निशाना, ममता बनर्जी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
मैं शांतिदूत, मैंने खुद रुकवाए आठ महायुद्ध, ट्रंप का दावा- ईरान के साथ ऐतिहासिक डील के बेहद करीब अमेरिका
वायुसेना के विमान की हुई हार्ड लैंडिंग
पुणे एयरपोर्ट ‘डुअल यूज’ मॉडल पर संचालित होता है, जहां नागरिक उड़ानों के साथ वायुसेना का संचालन भी होता है। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग हुई, हालांकि उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार किया।
क्यों बंद करना पड़ा रनवे?
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 10:25 बजे लैंडिंग के दौरान फाइटर जेट के अंडरकैरिज (पहिए) में खराबी आ गई, जिससे हार्ड लैंडिंग की स्थिति बनी और रनवे बंद करना पड़ा। भारतीय वायुसेना के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के अनुसार, रनवे को साफ करने और संचालन सामान्य करने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें- उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं कीजिए…महिला आरक्षण को लेकर PM Modi ने सभी सांसदों से की अपली; कही यह बड़ी बात
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री Murlidhar Mohol ने भी इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विमान का क्रू सुरक्षित है और किसी आम नागरिक की संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। साथ ही एयरलाइंस को सूचित कर दिया गया है और रनवे पर सामान्य संचालन बहाल करने में करीब 5 घंटे लग सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह एयरपोर्ट प्रशासन और वायुसेना अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके।
