उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं कीजिए...महिला आरक्षण को लेकर PM Modi ने सभी सांसदों से की अपली; कही यह बड़ी बात

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: संसद में महिला आरक्षण पर घमासान। पीएम मोदी ने सांसदों से की अंतरात्मा की आवाज सुनने की अपील।
Pm Narendra Modi Appeal To Parliamentry Members
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- संसद टीवी)
Published on
Updated on

Women Reservation Bill PM Modi Appeal To All Members: महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को लेकर संसद का विशेष सत्र चालू है। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी सांसदों से अपील की है कि वह महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट करें। इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का बहुत बड़ा अवसर है।

आपको बता दें कि आज लोकसभा में जबरदस्त बहस चालू है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी सदन में अपना पक्ष रखा और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए, इसके साथ ही उन्होंने परिसीमन पर बोलते हुए कहा कि हम दक्षिण की ताकत कम नहीं होने देंगे।

पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं सभी सांसदों से कहूंगा। आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए, देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है। उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए। यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी, देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा। आइए हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को देश की आधी आबादी को उसका हक दें।

बिल पर कल रात एक बजे तक चली चर्चा- पीएम मोदी

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पोस्ट से पहले एक और पोस्ट किया था उस पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर कल रात 1 बजे तक चर्चा चली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिखते हैं कि संसद एक ऐतिहासिक कानून पर चर्चा कर रही है, जो विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का रास्ता खोलता है। कल शुरू हुई ये चर्चाएँ देर रात लगभग 1 बजे तक चलीं और आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद से लगातार जारी हैं। सरकार ने इस कानून से जुड़ी सभी आशंकाओं और गलतफहमियों का जवाब तथ्यों और तर्क के आधार पर दिया है।

सभी चिंताओं का समाधान किया गया है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सभी चिंताओं का समाधान किया गया है और जानकारी में जो भी कमियां थीं, उन्हें भी पूरा कर दिया गया है। लगभग चार दशकों से, विधायी निकायों में महिलाओं के आरक्षण का यह मुद्दा बेवजह लटका हुआ था। अब समय आ गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि देश की आधी आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उसका उचित हक मिले। आज़ादी के इतने दशकों बाद भी, यह सही नहीं है कि भारत में महिलाओं का इस क्षेत्र में प्रतिनिधित्व इतना सीमित हो।

पीएम मोदी आगे लिखते हैं कि कुछ ही देर में, लोकसभा में मतदान होगा। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह और अपील करता हूँ कि वे गंभीरता से विचार करें और महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में मतदान करके एक संवेदनशील निर्णय लें। हमारी नारी शक्ति की ओर से, मैं सभी सदस्यों से यह भी अनुरोध करता हूँ कि वे ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे पूरे भारत की महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे। करोड़ों महिलाएँ हमें देख रही हैं, हमारी नीयत और हमारे फैसलों को। मैं एक बार फिर अनुरोध करता हूँ कि हर कोई ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में किए जा रहे संशोधनों का समर्थन करे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com