- Hindi News »
- India »
- Protest Outside Canadian Embassy Against Attack On Brampton Temple In Delhi
दिल्ली में कनाडाई दूतावास के बाहर जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़े; ब्रैम्पटन मंदिर पर हमले का विरोध
खालिस्तान समर्थक भीड़ द्वारा कनाडा के ब्रैम्पटन में पीछले दिनों एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया था, जिसके विरोध में आज हिंदू और सिख ग्लोबल फोरम के सदस्यों ने दिल्ली में स्थित कनाडा के उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
- Written By: Saurabh Pal

दिल्ली में कनाडाई दूतावास के बाहर प्रदर्शन(फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: खालिस्तान समर्थक भीड़ द्वारा कनाडा के ब्रैम्पटन में पीछले दिनों एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया था, जिसके विरोध में आज हिंदू और सिख ग्लोबल फोरम के सदस्यों ने दिल्ली में स्थित कनाडा के उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे, लेकिन पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को तीन मूर्ति मार्ग पर बैरिकेड्स लगाकर रोका तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। जिसमें कुछ लोग बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इसके अलावा कुछ प्रदर्शकारी बैरिकेड्स हटाने की कोशिश कर रहे थे।
हिंदू और सिख समुदायों के गठबंधन का प्रतिनिधित्व करने वाले हिंदू सिख ग्लोबल फोरम ने कनाडा के मंदिर पर हुए हमले का विरोध कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन में शामिल शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शंटी ने हिंदू और सिख समुदायों को निशाना बनाने वाली घटनाओं के पैटर्न के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की।
ये भी पढ़ें-CJI डीवाई चंद्रचूड़ का आज लास्ट वर्किंग डे, कल से जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के नए प्रधान न्यायाधीश
सम्बंधित ख़बरें
“PM मोदी से मिलने जा रहा हूं…” घर से ये कहकर निकला था दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में आरोपी ‘सरबजीत’
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग
Delhi Weather: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ-साथ गिरे ओले; लोगों को मिली गर्मी से राहत
‘आतंकवाद से नष्ट हो गई पीढ़ी’
वहीं मारवाह ने संवाददाताओं से कहा, “आतंकवाद के दौरान एक पूरी पीढ़ी नष्ट हो गई थी। वे या तो मारे गए या वे दूसरे देशों में चले गए। फिर उन्होंने हमारी युवा पीढ़ी के जीवन को बर्बाद करने के लिए ड्रग्स की शुरुआत की।” उन्होंने विस्तार से बताया कि इन चुनौतियों के बाद, समुदाय की एकता को बाधित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए गए, जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “और अब मंदिरों पर हमला करने की यह नई बात शुरू हो गई है। यह गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है।” मारवाह ने भारत के सिख समुदाय की एकजुटता पर जोर दिया और किसी भी अलगाववादी विचारधारा को दृढ़ता से खारिज कर दिया।
4 नवंबर की घटना
बता दें कि कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर 4 नवंबर को खालिस्तान समर्थकों द्वारा श्रद्धालुओं पर उस वक्त हमला किया गया था, जब वहां एक कांसुलर कैम्प चल रहा था। इस घटना की व्यापक निंदा हुई।
कनाडा का एक्शन
गौरतलब हिंसा और प्रदर्शन में शामिल 4 लोगों को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक पुलिस अधिकारी को निलंबित किया गया। गिरफ्तार लोगों में भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के शीर्ष संचालक इंद्रजीत गोसल को भी है। गोसल, मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का प्रमुख सहयोगी है।
Protest outside canadian embassy against attack on brampton temple in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMजसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिन में दिखाए तारे
Apr 07, 2026 | 11:53 PMगुवाहाटी में वैभव और यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 11 ओवर में मुंबई के सामने खड़ा किया 151 रन टारगेट
Apr 07, 2026 | 11:25 PMक्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














