- Hindi News »
- India »
- Today Is The Last Working Day Of Cji Dy Chandrachud From Tomorrow Justice Sanjeev Khanna Will Be The Chief Justice
CJI डीवाई चंद्रचूड़ का आज लास्ट वर्किंग डे, कल से जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के नए प्रधान न्यायाधीश
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज यानी 10 नवंबर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ अपने दो साल के कार्यकाल के बाद रिटायर हो रहे हैं। चीफ जस्टिस ऑडीवाई चंद्रचूड़ रिटायर होने के बाद देश के अगले चीफ जस्टिस जस्टिस संजीव खन्ना होंगे।

डी वाई चंद्रचूड़ और संजीव खन्ना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : आज यानी 10 नवंबर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ अपने दो साल के कार्यकाल के बाद रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में जस्टिस चंद्रचूड़ आज देश के CJI के रूप में काम के आखिरी दिन कई बड़े अहम फैसले ले सकते हैं। इसमें से आज एक फैसला AMU को अल्पसंख्यक संस्थान माना जाए या नहीं? इस पर भी हो सकता है।
जानकारी दें कि, आज 10 नवंबर को चीफ जस्टिस ऑडीवाई चंद्रचूड़ रिटायर होने के बाद देश के अगले चीफ जस्टिस जस्टिस संजीव खन्ना होंगे। ये आगामी 11नवंबर यानी शुक्रवार को अपना पदभार संभालेंगे और देश के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। वह कल शपथ लेंगे। इससे एक दिन पहले वर्तमान चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ 65 वर्ष की उम्र पूरी करने पर पद मुक्त हो जाएंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ ने आठ नवंबर, 2022 को चीफ जस्टिस के रूप में पदभार ग्रहण किया था। जस्टिस खन्ना का प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 6 महीने से कुछ अधिक होगा और वह 13 मई, 2025 को पदमुक्त होंगे।
बता दें कि, देश के अगले चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने बीते मंगलवार को कहा था कि मौजूदा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ एक विद्वान न्यायविद हैं जिन्होंने न्याय तक पहुंच को संस्थान की नीति का केंद्र बनाया। उन्होंने कहा था कि न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ डेटा-संचालित सुधारों को भलीभांति समझते हैं। जस्टिस खन्ना तब उच्चतम न्यायालय के तीन प्रकाशनों के विमोचन के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
नवी मुंबई के Inorbit Mall प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने किया नियमित, 318 करोड़ का जुर्माना लगाया
SIR पूरी तरह सही…वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा, EC को नाम जोड़ने और काटने का अधिकार
Supreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
इस मौके पर जस्टिस खन्ना ने अप्रत्यक्ष व अदृश्य भेदभाव और कानून प्रणाली में खर्च व देरी जैसी बाधाओं सहित ग्रामीण इलाकों तथा हाशिए पर रहने वाले लोगों से जुड़े मुद्दों के संबंध में राष्ट्रपति मुर्मू के ‘सुझाव’ पर बात की थी । उन्होंने कहा थी कि, “इन चुनौतियों से प्रेरित होकर प्रधान न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने न्याय तक पहुंच को संस्थान की नीति का केंद्र बनाया। प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ न केवल एक विद्वान न्यायविद हैं बल्कि वे सूचना प्रौद्योगिकी और डेटा आधारित सुधारों के महत्व को भी अच्छी तरह समझते हैं।”
उन्होंने कहा था कि , “उनके (प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़) तत्वावधान में अनुसंधान और योजना केंद्र युवा अधिवक्ताओं के लिए थिंक टैंक के रूप में उभरा है।” उन्होंने कहा कि तीनों प्रकाशन कई मुद्दों पर प्रकाश डालते हैं और न्याय प्रणाली में आवश्यक सुधारों का आह्वान करते हैं।
जस्टिस खन्ना ने यह भी कहा था कि, विकास और सुधार के लिए आलोचना आवश्यक है। पहली बार अपराध करने वाले को किसी एक कृत्य से परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए और सुधार की शुरुआत न्याय तक पहुंच से होनी चाहिए, जिसमें कानूनी सहायता एक अविभाज्य अधिकार है।
इसके साथ ही उन्होंने खुली जेलों की अवधारणा और इसके फायदों के बारे में भी बात की और कहा कि इसमें परिचालन लागत कम है, बार-बार अपराध करने वाले कम हैं और मानवीय गरिमा बहाल होती है।
गौरतलब है कि, प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने बीते 17 अक्टूबर को केंद्र सरकार से न्यायमूर्ति खन्ना को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने की सिफारिश भी की थी। वहीं न्यायमूर्ति खन्ना प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ की सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद 11 नवंबर को कार्यभार संभालेंगे। चंद्रचूड़ दो साल तक भारतीय न्यायपालिका के शीर्ष पद पर रहे।
Today is the last working day of cji dy chandrachud from tomorrow justice sanjeev khanna will be the chief justice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














