-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Priyanka Chaturvedi Demands Strict Punishment In Tirupati Temple Prasad Case
तिरुपति मंदिर प्रसाद में ‘चर्बी कांड’ पर शुरू हुई सियासत, प्रियंका चतुर्वेदी ने की कड़ी सजा की मांग
- Written By: अभिषेक सिंह
लाखों लोगों की आस्था के केंद्र तिरुपति तिरुमाला मंदिर में मिलने वाले लड्डुओं में मिलावट की बात सामने आई है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने पुष्टि की है कि लड्डुओं में पशु वसा और मछली का तेल मिलाया जाता है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की रिपोर्ट में हुए सनसनीखेज खुलासे के बाद राजनीतिक बवाल भी शुरू हो गया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
अमरावती: लाखों लोगों की आस्था के केंद्र तिरुपति तिरुमाला मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध मंदिर में मिलने वाले लड्डुओं में मिलावट की बात सामने आई है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने पुष्टि की है कि लड्डुओं में पशु वसा और मछली का तेल मिलाया जाता है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद राजनीतिक बवाल भी शुरू हो गया है।
बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक तिरुपति मंदिर के लड्डुओं को बनाने में मछली के तेल, बीफ और चर्बी का इस्तेमाल किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन लड्डुओं को न सिर्फ प्रसाद के तौर पर भक्तों में बांटा गया, बल्कि यही लड्डू भगवान को भी प्रसाद के तौर पर चढ़ाए गए।
यह भी पढ़ें:- कोलकाता रेप एंड मर्डर केस: खत्म हुई हड़ताल, काम पर लौटेंगे प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर्स
सम्बंधित ख़बरें
Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान
‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, CM नायडु ने दी बधाई, जानें कौन हैं जस्टिस लिसा गिल
‘एनटीआर से छीनी पार्टी और सत्ता..’, लक्ष्मी पार्वती ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर परिवार तोड़ने का लगाया आरोप
प्रियंका चतुर्वेदी ने की ये मांग
इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘तिरुपति देवस्थान का लड्डू प्रसादम, जिसे हर श्रद्धालु ने खाया है, उसमें गोमांस, सुअर की चर्बी और मछली का तेल मिला हुआ है, जो हमारी आस्था के खिलाफ एक आपराधिक प्रयास है।’
The Tirupati Devasthan’s laddoo Prasadam, that every believer has had was laced with beef tallow, pig fat, fish oil is an outright criminal attempt against our faith.
Just have no words to express my outrage and whoever is responsible for this needs to be punished severely for… pic.twitter.com/qu80BZIm2L — Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) September 19, 2024
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा है कि ‘मेरे पास अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं और जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे भगवान तिरुपति के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन पर किसी भी तरह की दया नहीं करनी चाहिए।
सीएम नायडू ने जगन पर साधा निशाना
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर के लड्डू में घी की जगह जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए पूर्व जगन मोहन रेड्डी सरकार पर निशाना साधा है। नायडू ने दावा किया कि तिरुमाला के लड्डू घटिया सामग्री से बनाए गए थे और घी की जगह चर्बी का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अब शुद्ध घी का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
यह भी पढ़ें:- तिरुपति मंदिर के लड्डू पर घी की जगह चर्बी के इस्तेमाल का आरोप, देशभर में हंगामा, सीएम नायडू के बयान से मचा विवाद
रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार रहने के दौरान प्रसिद्ध तिरुपति लड्डुओं को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए घी में जानवरों की चर्बी मौजूद थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि घी में मछली का तेल, एनीमल टैलो और उसके अंश मौजूद थे। एनीमल टैलो एक ऐसा पदार्थ है जो जानवारों के ऊतकों से प्राप्त होता है।
Priyanka chaturvedi demands strict punishment in tirupati temple prasad case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














