उत्तराखंड: अल्मोड़ा सड़क हादसे में लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक, PMO ने की मुआवजे की घोषणा
उत्तरखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।
- Written By: साक्षी सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली: उत्तरखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से एक्स पर जारी एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।
ये भी पढ़ें:-उत्तराखंड बस हादसे में 23 यात्रियों की मौत, CM ने की मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया सोलापुर हादसे पर शोक, मृतकों के परिवार को 7 लाख की सहायता
US-Iran Peace Deal: पीएम मोदी ने किया अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, बोले- इससे दुनिया में आएगी शांति
क्या समय से पहले होंगे पंजाब-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव? कुंभ और जनगणना ने बदला फरवरी 2027 का पूरा प्लान
पीएमओ का एक्स पर पोस्ट
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF for the next of kin of each deceased in the mishap in Almora, Uttarakhand. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/KAjq9Agj8i — PMO India (@PMOIndia) November 4, 2024
अल्मोड़ा जिले में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 23 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। बस पौड़ी से रामनगर जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। एक अन्य एक्स पोस्ट में PMO ने कहा कि मोदी ने PMNRF से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी मंजूरी दी है।
ये भी पढ़ें:-खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दी चुनौती, आम जनता के वास्तविक मुद्दों पर बोलने को कहा
PMO ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के तौर पर दो-दो लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
