Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

META चीफ मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी…PM मोदी के वीडियो डिलीट पर भड़के सांसद, संसदीय समिति की बैठक में मांग

PM Modi Video Removal: PM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने मेटा अधिकारियों से तीखे सवाल किए। समिति अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने मार्क जुकरबर्ग से सार्वजनिक माफी और 'सेफ हार्बर' समीक्षा की बात कही।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 03, 2026 | 10:22 PM

PM मोदी (Image- Insta/@narendramodi)

Follow Us
Follow Us:

PM Narendra Modi Video Removal Issue: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के नियमन और डिजिटल जवाबदेही को लेकर आयोजित संसदीय स्थायी समिति की बैठक में मेटा (Meta) के वरिष्ठ अधिकारियों को सांसदों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस मामले में मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर उठे सवाल

खबरों के अनुसार, बैठक के दौरान एक सांसद ने मेटा के अधिकारियों से पूछा कि प्रधानमंत्री का वीडियो प्लेटफॉर्म से क्यों हटाया गया, यह फैसला किस स्तर पर लिया गया और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मौजूद रहती है और उसे हटाने में देरी होती है, तो प्रधानमंत्री से जुड़ा वीडियो हटाने का निर्णय किस आधार पर लिया गया।

Meta ने जताया खेद

खबरों के मुताबिक, मेटा के प्रतिनिधियों ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि कंपनी इस मामले में औपचारिक रूप से माफी मांगने के लिए तैयार है। हालांकि, बैठक में मौजूद भाजपा के एक सांसद ने कहा कि केवल माफी पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार, इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसके लिए उचित कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी दिखाएं अपनी डिग्री, मैं दिखाऊंगा स्कॉलरशिप के कागज, पिता पर लगे आरोपों पर अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी

Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार

भारत से इतना प्यार तो विदेश में क्यों रहते हो? आर माधवन-विवेक ओबेराय पर भड़के राज ठाकरे, PM मोदी के लिए ये बात

PM मोदी के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग पर कार्रवाई खत्म, दिल्ली पुलिस ने क्लोज की FIR

निशिकांत दुबे की चेतावनी

बैठक के बाद संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने के मामले में मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मेटा की ओर से उचित जवाब और माफी नहीं आती है तो सोशल मीडिया कंपनियों को मिलने वाले ‘सेफ हार्बर’ (Safe Harbour) संरक्षण की समीक्षा की जा सकती है। सेफ हार्बर वह कानूनी सुरक्षा है, जिसके तहत मध्यस्थ (Intermediary) प्लेटफॉर्म कुछ परिस्थितियों में यूजर द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं माने जाते।

विपक्ष ने भी रखी अपनी बात

खबरों के अनुसार, बैठक में विपक्ष के एक सांसद ने कहा कि सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना या सरकार-विरोधी विचारों को देश-विरोधी गतिविधि नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म लोकतांत्रिक बहस और असहमति की अभिव्यक्ति का माध्यम हैं और वहां विभिन्न विचारों के लिए जगह बनी रहनी चाहिए।

हालांकि, बैठक में सभी सदस्यों की इस बात पर सहमति रही कि बाल यौन शोषण सामग्री (Child Sexual Abuse Material) और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सोशल मीडिया कंपनियों को कड़ी और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया

बैठक में कौन-कौन शामिल रहा?

संसदीय स्थायी समिति की इस बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), गृह मंत्रालय (MHA) के अधिकारियों के अलावा प्रमुख डिजिटल कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Parliamentary panel meta officials pm modi video removal mark zuckerberg apology

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 10:22 PM

Topics:  

  • Mark Zuckerberg
  • Meta
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.