-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Prahlad Joshi Claims Karnataka Horse Trading Preparation
‘कर’नाटक’ में सियासी ड्रामा, भाजपा बोली-घोड़े बिकने को तैयार; DK की सत्ता पर नजर
- Written By: Saurabh Pal
कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान अभी जारी है। डीके शिवकुमार अभी रेस से पीछे नहीं हटे हैं। ऐसा दावा भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी का है। उन्होंने कहा विधायक बिकने को तैयार हैं।

डीके शिवकुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
बेंगलुरुः कर्नाटक में सीएम कुर्सी को लेकर एक बार फिर से खींचतान का दौर शुरू हो गया है। डीके शिवकुमार के समर्थन वाले विधायकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल का समझौता हुआ था। उनके अनुसार नवंबर में ढाई साल सरकार के पूरे हो जाएंगे। विधायकों का कहना है कि यही समय है कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री का पद दिया जाए। मांड्या के विधायक रवि कुमार गौड़ा मुख्यमंत्री बदलने की कवायद पर कहते हैं कि अब डिप्टी सीएम को ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहिए।
गौड़ा से पहले विधायक इकबाल हुसैन ने तो 100 विधायकों के समर्थन का भी दावा कर चुके हैं, जब यह हाईकमान तक पहुंची तो दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक कांग्रेस अलर्ट हो गई। पार्टी में किसी प्रकार की टूट न हो इसके कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बेंगलुरू भेजा गया। इसके बाद सुरजेवाला ने एक-एक विधायकों से बातचीत कर मामला शांत करवाया था। इस दौरान डीके स्वयं कहा था कि नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। अभी हमारा ध्यान अगले चुनाव पर है।
डीके समर्थक ढील देने के मूड में नहीं
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
ऐसा लग रहा था राजनीतिक तूफान अब शांत हो गया है, लेकिन बीते सप्ताह डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दिल्ली गए थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने अलग-अलग राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद से ही सत्ता का नाटक एक बार फिर शुरु हो गया। अब डीके शिवकुमार के समर्थक ढील देने के मूड में नहीं हैं, वह चाहते हैं कि आलाकमान से लेकर सिद्धारमैया खेमें प्रेशर बना रहे। इस बीच भाजपा वॉच एंड वेट के मोड में हैं। भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक आपस में ही बिकने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोड़े बिकने को तैयार हैं। डीके और सिद्धा के बीच हॉर्स ट्रेडिंग का दौर शुरू हो गया है।
‘विधायकों की खरीद फरोख्त की तैयारी’
जोशी ने कहा कि डिप्टी सीएम शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया हॉर्ड ट्रेडिंग में व्यस्त हैं। सिद्धारमैया ज्यादा विधायकों को अपने पक्ष में करने के लिए पैसे और पावर का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा ऑपरेशन लोटस चलाए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार है। हम चाहते हैं कि सरकार पूरे 5 साल चले। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल स्थिति ठीक नहीं है। कांग्रेस के घोड़े बिकने को तैयार हैं और खऱीददार भी रेडी है। मैं यह क्लियर कर दूं कि पहले 9 सीट ही पीछे थे और सबसे बड़ी पार्टी थे। हमारे साथ जनादेश था। अब जनादेश उनके साथ हैं तो हम चाहेंगे कि वे बिना किसी परेशानी के सरकार चला लें।’
ये भी पढ़ें-हरियाणा और गोआ में नए राज्यपाल के नामों का ऐलान, लद्दाख में भी बड़ा फेरबदल
जिसके पास विधायकों का जुगाड़ वही होगा सीएम
जोशी कर्नाटक के सियासी नाटक का जिम्मेदार कांग्रेस हाईकमान को बताया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व काफी कमजोर है। अब स्थिति ये है कि जिसके पास विधायकों का जुगाड़ हो जाए, मुख्यमंत्री बन सकता है। यह सरकार कब तक चलेगी। इसकी कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल दोनों तरफ से दांव पेंच जारी है।
Prahlad joshi claims karnataka horse trading preparation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














