-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- National Herald Case Sonia Gandhi Rahul Gandhi Delhi Court Decision July 29
सोनिया-राहुल गांधी के लिए 29 तारीख का दिन बड़ा, नेशनल हेराल्ड केस में आएगा फैसला
- Written By: अर्पित शुक्ला
National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में राउस एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है, जो 29 जुलाई को सुनाया जाएगा। सोनिया और राहुल गांधी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी (Image- Social Media)
National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट 29 जुलाई को इस मामले में फैसला सुनाएगी। कोर्ट का ये फैसला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य आरोपियों के लिए समन जारी करने को लेकर होगा। ईडी द्वारा दायर चार्जशीट पर अदालत का ये फैसला इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।
ब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से शुरू हुआ मामला
बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामला 2012 में तत्कालीन बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक शिकायत से शुरू हुआ था। स्वामी ने आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा अन्य कांग्रेस नेताओं ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्तियों को यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएल) के जरिए धोखाधड़ी से हड़प लिया। एजेएल नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करती थी. एजेएल को कांग्रेस पार्टी ने 90.25 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण दिया था। 2010 में इस लोन को यंग इंडियन को महज 50 लाख रुपये में हस्तांतरित कर दिया गया, जिसके बाद एजेएल की 99% हिस्सेदारी यंग इंडियन के हाथ में चली गई। सोनिया और राहुल गांधी यंग इंडियन में प्रमुख शेयर धारक हैं।
ईडी का बड़ा दावा
इस मामले में ईडी का आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में करीब 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को हड़पने के लिए आपराधिक साजिश रची गई। जांच एजेंसी ने इस मामले में 751.9 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच भी किया और अप्रैल 2025 में सोनिया, राहुल, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा तथा अन्य नेताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर चार्जशीट दायर की। ईडी ने आरोप लगाया कि यंग इंडियन और एजेएल की संपत्तियों का इस्तेमाल 18 करोड़ रुपये की फर्जी दान राशि, 38 करोड़ रुपये के फर्जी किराए तथा 29 करोड़ रुपये के फर्जी विज्ञापनों के माध्यम से क्राइम इनकम पैदा करने के लिए किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
यह भी पढ़ें- GST में बड़े बदलाव के संकेत, खत्म होगा 12% का स्लैब, अहम भूमिका में अमित शाह
सोनिया और राहुल पर आरोप
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने इस मामले की दो से आठ जुलाई तक रोजाना सुनवाई की। ईडी की दलील है कि सोनिया और राहुल गांधी ने 142 करोड़ रुपये की क्राइम इनकम का फायदा उठाया। वहीं, कांग्रेस के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कहा कि यंग इंडियन एक गैर-लाभकारी कंपनी है तथा कोई संपत्ति हस्तांतरित नहीं हुई।
National herald case sonia gandhi rahul gandhi delhi court decision july 29
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














