-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Politics Heated Up Over Delhi Incident Students Protesting On The Road
दिल्ली हादसे पर सियासत गर्म, सड़क पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
- Written By: शानू शर्मा
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्रनगर में हुए हादसे के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसी भी पार्टी का नाम लिए बगैर सिस्टम पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि सिस्टम को चेंज करने का सपना देखने वाले छात्र खुद सिस्टम के शिकार बन गए।

सिस्टम पर फूटा छात्रों का गुस्सा (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग में बारिश के पानी भर जाने से UPSC की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई। जिसके बाद ये मामला ना केवल राज्य बल्कि पूरे देश में तूल पकड़ लिया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसी भी पार्टी का नाम लिए बगैर सिस्टम पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि सिस्टम को चेंज करने का सपना देखने वाले छात्र खुद सिस्टम के शिकार बन गए।
इस घटना के बाद दिल्ली की आप सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। वहीं छात्र संगठन ABVP के कार्यक्रताओं ने दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के घर के बाहर MCD के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने घर के आगे लगे बोर्ड पर कालिख भी पोते। हालांकि इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया। इस पूरे मामले में सभी लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने एक्शन लेते हुए संस्थान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा का आरोप
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने मौके पर पहुंचकर आप सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बच्चे यहां अपना भविष्य बनाने आए थें। लेकिन उनके भविष्य को खत्म कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक दुर्गेश पाठक की सरकार ने स्थानीय लोगों की कोई गुहार नहीं सुनी। पिछले एक हफ्ते से दुर्गेश पाठक से ड्रेनेज सिस्टम साफ कराने के लिए कह रही हूं, लेकिन नहीं किया गया। जिसका हमें इतना भारी नुकसान उठाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
सागर में AAP का विरोध मार्च: सोनम वांगचुक के समर्थन और NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
सड़क पर अभी भी 2।5 फीट पानी जमा है। बेसमेंट में पूरा पानी भर चुका है और अंदर के फर्नीचर तैर रहे हैं। इस मृत्यु की जिम्मेदार केजरीवाल सरकार है। वहीं भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने इसे त्रासदी नहीं बल्कि हत्या बताया है। भाजपा का कहना है कि यह साफ तौर पर नालों की सफाई न होने के कारण हुई दुर्घटना है। जल बोर्ड मंत्री आतिशी और स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।
स्वाति गो बैक के लगे नारे
आप सांसद स्वाति मालीवाल के पहुंचने पर छात्रों ने स्वाति गो बैक के नारे लगाए। हालांकि स्वाती मालीवाल ने कहा कि अभी राजेंद्र नगर में यूपीएससी के छात्रों से मुलाकात की। सबने बहुत अच्छे से मुझसे बात की और अपनी जायज पीड़ा बताई। उनके मन में बहुत गुस्सा है कि अभी तक दिल्ली सरकार के मंत्री और मेयर उनसे मिलने नहीं आये। इनका ग़ुस्सा बिलकुल जायज है क्योंकि यह आपदा नहीं मर्डर है।
उन्होंने आगे कहा कि बेशर्मी देखिए अभी भी जवाबदेही की जगह, विधायक और पार्षद कुछ वॉलंटियर्स को छात्रों के बीच में भेज कर मेरे खिलाफ़ नारे लगवाने में दिमाग चला रहे हैं। ये इसलिए क्योंकि मैं मांग कर रही हूं कि इनके खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए। तुरंत मंत्री और मेयर को अपने आलीशान घर और एसी कमरों से निकल के इन बच्चों से आके माफी मांगनी चाहिए। परिवारों को एक-एक करोड़ की सहयोग राशि देनी चाहिये। मैं संसद में छात्रों के इंसाफ की आवाज जरूर उठाऊंगी।
विधायक जी की सफाई
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह लो-लाइन एरिया है। इस लाइन से पानी बहता है। नाला या सीवर टूट गया है और पानी बेसमेंट में भर गया है। टीमें अपना काम कर रही हैं। भाजपा को भी जवाब देना चाहिए कि उन्होंने क्या किया। पिछले 15 सालों से वे पार्षद हैं, फिर भी नाला क्यों नहीं बनवाया। एक साल में सारे नाले नहीं बन सकते। राजनीति की कोई जरूरत नहीं है, अभी महत्वपूर्ण बच्चों की जान है।’
कुल मिलाकर इतने बड़े हादसे को भी सभी पार्टियों ने एक नया मुद्दा बना दिया। छात्रों और उनके परिवार के बजाए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ऐसा करने के बजाए अभी भी दिल्ली के अन्य इलाकों मे भरे पानी को निकलवाने का कार्य करना चाहिए।
Politics heated up over delhi incident students protesting on the road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबईकरों को बड़ी सौगात, महालक्ष्मी में बन रहा देश का पहला ट्रैवेलेटर स्काईवॉक, 90% काम पूरा
Jul 26, 2026 | 04:37 PMवर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
Jul 26, 2026 | 04:26 PM‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
Jul 26, 2026 | 04:23 PMमैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Jul 26, 2026 | 04:18 PMछतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Jul 26, 2026 | 04:16 PMWardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
Jul 26, 2026 | 04:14 PMपालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
Jul 26, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













