भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। यह वास्तव में हुई सच्चाई को दर्शाती है। इस गोधरा कांड घटना के बारे में बहुत सारी गलतफहमियां थीं। लोग कह रहे थे कि यह एक दुर्घटना थी, लेकिन फिल्म कुछ और ही बताती है। हम सभी जानते हैं कि सच्चाई सालों तक छिपाई गई थी लेकिन इस फिल्म ने उसे सामने लाया है।