Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इजरायल में सुरक्षित नहीं इंडियंस! PM मोदी के दौरे से पहले भारतीय कामगारों पर हमला, मचा बवाल- VIDEO

Israel-India Relations: इजरायल के एश्केलोन में दो भारतीय कामगारों पर लक्षित हमला हुआ, जिसे योजनाबद्ध बताया गया। हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया, और इजरायली दूतावास ने कड़ी निंदा की।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 20, 2026 | 11:45 AM

इजरायल में भारतीय मजदूरों पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Workers Attacked in Israel: इजरायल के दक्षिणी शहर एश्केलोन में दो भारतीय कामगारों पर हमला हुआ है। इजरायली पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। भारत में स्थित इजरायली दूतावास ने कहा कि आरोपी लोगों को पकड़ा गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जल्द ही इजरायल का दौरा करने वाले हैं। 

इजरायली मीडिया के अनुसार यह हमला योजनाबद्ध और लक्षित था। इसके चलते इसे प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी अगले हफ्ते इजरायल का दौरा कर सकते हैं। पीएम के दौरे की बात खुद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में अपने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दी थी। 

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल

KAN न्यूज चैनल ने हमले की वीडियो क्लिप जारी की है, जिसमें तीन लोगों का एक समूह सार्वजनिक पार्क में दो भारतीय कामगारों पर हमला करता दिख रहा है। वीडियो में कैप्शन में कहा गया कि हमला नस्लवाद और दुर्भावना से प्रेरित था और इसे पहले से योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। TRT वर्ल्ड के अनुसार हमलावरों ने वॉट्सएप के जरिए पहले से हमले की योजना बनाई थी।

सम्बंधित ख़बरें

खत्म होगी चीन की दादागिरी! पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, 17 रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर होगा फोकस

ओबामा की किस बात से आगबबूला हुए ट्रंप? एलियन और UFO से जुड़े दस्तावेजों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलानDonald Trump

फुटसल खेलते-खेलते अचानक गिरे मेघालय के MP सिंगकों, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत, PM मोदी ने जताया शोक

पाकिस्तान के आर्थिक सुधारों की समीक्षा के लिए 25 फरवरी को इस्लामाबाद पहुंचेगी IMF की विशेष टीम

Thank you Superintendent Morad Maginda,for tracing the criminals who attacked Indian workers in Israel and bringing them to justice. pic.twitter.com/DFnfLhzce2 — Khalid Baig (@KhalidBaig85) February 19, 2026

इजरायल ने हमले की कड़ी निंदा की है। भारत में इजरायली दूतावास ने कहा कि एश्केलोन में यह हमला बिल्कुल अस्वीकार्य है और दोषियों को सजा दी जाएगी। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से घायलों की स्थिति स्पष्ट करने और इजरायली अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: ओबामा की किस बात से आगबबूला हुए ट्रंप? एलियन और UFO से जुड़े दस्तावेजों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलानDonald Trump

हमास के हमले बाद बढ़ी कामगारों की मांग

इजरायल में भारतीय कामगारों की मांग लगातार बढ़ रही है। अक्टूबर 2023 में हमास के हमलों के बाद इजरायली सरकार ने फिलिस्तीनी मजदूरों के परमिट रद्द कर दिए थे, जिससे वर्कफोर्स की कमी हो गई। इसके बाद इजरायल ने भारत से मजदूरों को बुलाया। 2025 तक 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक इजरायल में काम कर रहे थे। भारतीय कामगारों को अच्छी सैलरी (लगभग ₹1.9 लाख प्रति माह), रहने की उचित व्यवस्था, मेडिकल इंश्योरेंस और सोशल सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन उन्हें संघर्ष वाले क्षेत्रों में काम करने का जोखिम भी झेलना पड़ता है।  

Before pm modis visit indians attacked in israel indian workers in danger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 11:29 AM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • Israel
  • Narendra Modi
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.