सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी ने आरोपों को बताया राजनीतिक, शाह के खिलाफ टिप्पणी का है मामला
Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बयान दर्ज कराने सुल्तानपुर पहुंचे, यहां उन्होंने अपने विवादित बयान को लेकर कोर्ट में अपनी बात रखी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी (Image- Social Media)
Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुल्तानपुर में अदालत में बयान दर्ज करवाए। वे एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्हें 20 फरवरी को बयान दर्ज करने का आखिरी मौका दिया गया था।
राहुल गांधी ने अदालत में पेशी के बाद कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप राजनीतिक हैं। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने जानकारी दी कि इस मामले में अगली तारीख 9 मार्च को दी गई है, जब राहुल गांधी को सफाई देने के लिए फिर से पेश होना होगा।
#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi leaves from Sultanpur Court, Uttar Pradesh. He appeared before the court in connection with a 2018 defamation case filed against him for allegedly making objectionable remarks about Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/n7oveAzjwh — ANI (@ANI) February 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
मामला क्या है?
यह मामला कर्नाटक में हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी पर आधारित है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था। राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को पहली बार इस मामले में कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन इसके बाद कई बार वे अदालत में गैर-मौजूद रहे।
19 जनवरी को भी वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया और उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आखिरी मौका दिया था। राहुल गांधी की यह पेशी इस मामले में कोर्ट द्वारा दी गई अंतिम चेतावनी थी। अब उन्हें 9 मार्च तक सफाई के लिए फिर से पेश होना होगा।
अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी का मामला
विजय मिश्रा ने अक्टूबर 2018 में सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज इलाके में बीजेपी के स्थानीय नेता के रूप में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। मिश्रा ने आरोप लगाया था कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में एक प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने उस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं।
यह भी पढ़ें- ‘ब्रजेश पाठक का कदम योगी के गाल पर तमाचा’: शिखा विवाद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
राहुल गांधी के बयान में उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी ईमानदार और साफ-सुथरी राजनीति का वादा करती है, जबकि पार्टी का नेतृत्व एक ऐसे व्यक्ति (अमित शाह) द्वारा किया जा रहा है जो एक हत्या के केस का आरोपी है। इस बयान को लेकर विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था।
