- Hindi News »
- India »
- Pmay Has Become A Major Vehicle For Bringing About Social And Economic Change In The Country Narendra Modi
PMAY देश में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने का एक प्रमुख माध्यम बन गई: नरेंद्र मोदी
- Written By: किर्तेश ढोबले

Prime Minister Narendra Modi- ANI
सतना: मध्यप्रदेश में 4.5 लाख लोगों के लिये ‘गृह प्रवेश’ योजना की शुरूआत करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) देश में ‘‘सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने का एक प्रमुख माध्यम” बन गई है। मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के सतना जिले में पीएमएवाई के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए रिमोट का बटन दबा कर ‘गृह प्रवेश’ योजना की शुरूआत की।
इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने गरीबी हटाने का नारा गढ़ने के अलावा गरीबों के लिए और कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसी सभी योजनाओं में देरी की और उनके पास लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने तक का समय नहीं था प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएमएवाई के तहत घरों में बिजली, पानी कनेक्शन और गैस कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह लाभार्थियों को उनके सपनों को पूरा करने की ताकत देगा।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश
घरकुल योजना ठप: 9 महीनों से कम्प्यूटर ऑपरेटरों को मानधन नहीं, कामबंद आंदोलन की चेतावनी
निशानेबाज: मकान, कार, ऑटो की संपत्ति इंदौर का भिखारी करोड़पति
गड़चिरोली में बिना छत के हजारों OBC परिवार, लाभार्थियों को अब भी नहीं मिला घरकुल का लाभ
मुफ्त की ‘रेवड़ी” बांटने वालों की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि करदाताओं को यह देखकर खुशी होगी कि पीएमएवाई के तहत लोगों को अपना घर मिल रहा है। उन्होने यह भी कहा कि लेकिन वही करदाता जब यह देखता है कि उससे वसूले गए रुपयों से मुफ्त की रेवड़ी बांटी जा रही है तो वह सबसे ज्यादा दुखी होता है।
उन्होंने कहा, ‘‘ आज ऐसे अनेकों करदाता मुझे खुलकर चिट्ठी लिख रहे हैं। मुझे खुशी है देश में एक बड़ा वर्ग, देश में ‘‘रेवड़ी संस्कृति” से मुक्ति दिलाने के लिए कमर कस रहा है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत गांवों में लोगों को (संपत्ति के स्वामित्व) प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे हैं और बैंकों से ऋण मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।(एजेंसी)
Pmay has become a major vehicle for bringing about social and economic change in the country narendra modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर: मोबाइल बिजनेस में निवेश का झांसा, बड़े रिटर्न का लालच देकर लाखों की ठगी, नगर पुलिस की जांच शुरू
Feb 25, 2026 | 01:45 PMसिर्फ ₹449 में 4 सिम का धमाका, जियो का फैमिली प्लान बना मिडिल क्लास के लिए सुपर डील
Feb 25, 2026 | 01:43 PMपीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी की दी बधाई, शेयर किया भावुक पत्र
Feb 25, 2026 | 01:43 PMभीड़ का खूनी न्याय: जलगांव में अफवाह की भेंट चढ़ा अज्ञात युवक, सरेआम लात-घूंसों से ली जान
Feb 25, 2026 | 01:41 PMअमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बोल… ईरान का परमाणु कार्यक्रम तबाह और 8 युद्ध खत्म करने का किया ऐतिहासिक दावा
Feb 25, 2026 | 01:40 PMपुणे में महिला से प्रताड़ना और जबरन गर्भपात का आरोप, पति समेत 5 पर केस
Feb 25, 2026 | 01:34 PMछत्रपति संभाजीनगर: फार्मेसी कॉलेजों में आधार लिंक बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, PCI का सख्त आदेश
Feb 25, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














