- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi To Launch Health Insurance Scheme For Senior Citizens Above 70
प्रधानमंत्री मोदी की बुजुर्गों को बड़ी सौगात, 70 वर्ष से अधिक की उम्र के लिए लॉन्च करेंगे आयुष्मान भारत योजना
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रधानमंत्री मोदी 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को दिवाली का तोहफा देने वाले हैं। वह मंलगवार यानी 29 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: एक्स@narendramodi)
दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को दिवाली का तोहफा देने वाले हैं। वह मंलगवार यानी 29 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना से करीब 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग 6 करोड़ नागरिकों को लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा नियमित टीकाकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री भी बनाई जाएगी जिसके लिए यू विन पोर्टल भी उसी दिन शुरू किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार कल पीएम मोदी कुछ अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत कर सकते हैं। इसमें यू विन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा। यह कोविड 19 वैक्सीन प्रबंधन प्रणाली को-विन की तरह काम करेगा जिसके तहत गर्भवती महिलाओं और जन्म से लेकर 17 तक के बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा डिजिटली रिकॉर्ड की जा सकेगी। इस योजना के कारण गरीब या अमीर बुजुर्ग व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड मिल सकेगा। जिसके तहत बुजुर्ग नागरिक एबी पीएमजेएवाई के तहत किसी भी सूचिबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
किन राज्यों में लागू होगी योजना
बता दें कि सितंबर 2024 तक करीब 12696 निजी अस्पताल सहित 29,648 अस्पतालों को एबी पीएमजेएवाई के लिस्ट में शामिल किया गया है। फिलहाल यह योजना दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर अन्य 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू की जा रही है। इसके लिए लोगों को पीएमजेवाई पोर्टल या आयुष्मान एप पर पंजीकरण करना होगा। वहीं, जिन लोगों के पास पहले से ही आयुष्मान कार्ड है उन्हें नए कार्ड के लिए एक बार फिर आवेदन करना होगा। साथ ही केवाईसी भी पूरा करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
35 वर्षों का मजबूत साथ…प्रेरणा और राष्ट्र प्रथम की भावना समेती है मामा की किताब ‘अपनापन’, जानें क्यों है खास
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
यह भी पढ़ें: देशभर में कैसा रहेगा आज तापमान, जानें यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों से जुड़ा मौसम का हाल
इस योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड में दर्ज उम्र के मुताबिक 70 साल या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति ही इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। इन लोगों को अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। यह योजना बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
Pm narendra modi to launch health insurance scheme for senior citizens above 70
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














