-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Birthday On 17th September He Will Visit Varanasi Bhuvneshwar And Nagpur
जन्मदिन पर भी PM मोदी नहीं करेंगे आराम, काशी-भुवनेश्वर और नागपुर का करेंगे दौरा
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जहां अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वे तीन राज्यों का दौरा करेंगे। खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री सुबह वाराणसी जाएंगे। इसके बाद वे भुवनेश्वर जाएंगे, फिर वे नागपुर जाएंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जहां अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं इस मौके पर PM मोदी तीन राज्यों का दौरा करेंगे। वहीं .तय शेड्यूल के मुताबिक प्रधानमंत्री आज सुबह काशी पहुंचेंगे, जहां वो विश्वनाथ मंदिर जा सकते हैं। जिसके बाद वे भुवनेश्वर जाएंगे और कई योजनाओं का आरंभ करेंगे, वहीं वे शाम को महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचेंगे।
खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह वाराणसी जाएंगे जहां वो पूजा अर्चना करके भगवान शिव का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे भुवनेश्वर जाएंगे जहां पर वो PM सुभद्रा योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद फिर वे नागपुर जाएंगे। नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) का मुख्यालय भी है। माना जा रहा है कि PM मोदी नागपुर में कुछ वक्त बिताने के बाद वर्धा के लिए रवाना हो जाएंगे।
Odisha CM Mohan Charan Majhi extends birthday greetings to Prime Minister Narendra Modi. “…Under your unparalleled leadership, the Nation is moving on a high growth trajectory towards a Viksit Bharat. I wish you a long and healthy life in the service of the Nation..,” his… pic.twitter.com/PHgcItiF9r — ANI (@ANI) September 17, 2024
यहां पढ़ें – आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, 11 बजे विधायक दल की बैठक, कौन होगा अगला CM
प्रधानमंत्री मोदी के भुवनेश्वर प्रवास की बात करें तो इस यात्रा के दौरान वे यहां महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजना (सुभद्रा योजना) की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कई अवसरंचना परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। वह सुबह 10:50 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे और फिर गडकाना गांव जाएंगे जहां वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
यह भी बताया गया कि इसके बाद वह दोपहर करीब 12 बजे जनता मैदान पहुंचेंगे, जहां से वह सुभद्रा योजना की शुरुआत करेंगे। वह 2,871 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं और 1,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।
यहां पढ़ें – फिरोजाबाद की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 12 से ज्यादा लोग मलबे में दबे
जानकारी दें कि आज BJP प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, ब्लड बैंक और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर देशभर में जिला स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करेगी। इसी तरह के कैंप आगामी 18 और 19 सितंबर को भी लगाए जाएंगे। वहीं 18 सितंबर से 24 सितंबर तक, देशभर में स्कूलों और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
Pm narendra modi birthday on 17th september he will visit varanasi bhuvneshwar and nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













