Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Semiconductor Market में होगी मेड Made In India Chips की एंट्री, PM Modi ने लाल किले से किया आगाज

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले से देश को संदेश दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने Semiconductor Production को लेकर भी अहम जानकारी दी हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 15, 2025 | 02:08 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौ. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Announcement For Semiconductor Chips: आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का पर्व जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर साल की ही तरह इस साल भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया है।

इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को 140 करोड़ संकल्पों का महावर्व बताया है। इस साल अपने भाषण में उन्होंने टेक्निकल प्रोग्रेस, एनर्जी डिप्डेंसी और आने वाले सालों के भारत के विजन को लेकर विस्तार से चर्चा की है।

पीएम मोदी ने दिया कौन सा संदेश?

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम टेक्नोलॉजी के विभिन्न आयामों की बात करते हैं, तो मैं आपका ध्यान सेमीकंडक्टर यानी एआई चिप्स की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। 50-60 साल पहले भारत में सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन के विचार शुरू हुए थे, फाइलें भी बनीं, लेकिन वे अटक गईं, लटक गईं। सेमीकंडक्टर की सोच की ही भ्रूण हत्या हो गई। इस दौरान कई देश सेमीकंडक्टर में महारत हासिल कर ग्लोबल सुपरपावर बन गए। उन्होंने बताया कि अब भारत मिशन मोड में इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। 6 सेमीकंडक्टर यूनिट्स की नींव रखी जा चुकी है। इस साल के अंत तक ‘मेड इन इंडिया’ चिप्स यानी भारत में बनी हुई, भारत के लोगों द्वारा बनी हुई चिप्स बाजार में आ जाएंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अभी भी कई देशों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिसके लिए पेट्रोल, डीजल और गैस पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम ऊर्जा में आत्मनिर्भर होते, तो ये धन देश के युवाओं और गरीबी दूर करने में लगाया जा सकता था।

सोलर एनर्जी प्रोडक्शन

उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में सोलर एनर्जी प्रोडक्शन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, नए बांधों के जरिए हाइड्रो पावर का विस्तार हो रहा है और मिशन ग्रीन हाइड्रोजन के तहत हजारों करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है। इसके साथ ही, 10 नए परमाणु रिएक्टर कार्यरत हैं और 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को 10 गुना से अधिक बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के लिए भी परमाणु ऊर्जा के द्वार खोल दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :- Todays Weather Update: Independence Day पर छाएगी बदरा, कई शहरों में बारिश की आशंका

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमने यह तय किया कि हम 2030 तक हम क्लीन एनर्जी लाएंगे। हम अपने संकल्प को 50 प्रतिशत पूरा कर चुके हैं। बजट का एक बड़ा हिस्सा पेट्रोल, गैस लाने में खर्च होता है। अगर हम ऊर्जा में निर्भर न होते तो वो धन देश के युवाओं, गरीबी दूर करने के लिए काम आता। अब हम आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं। हम अब समुद्र मंथन की ओर जा रहे हैं। हम समुद्र के भीतर तेल और गैस भंडार खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत नया मिशन शुरू करने जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pm narendra modi announced made in india semiconductor on independence day 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2025 | 09:39 AM

Topics:  

  • Independence Day
  • Narendra Modi
  • Technology News

सम्बंधित ख़बरें

1

गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिले के समग्र विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध: लोढ़ा

2

15 अगस्त को मिली कटी-फटी आजादी…विजयवर्गीय के बयान से आया सियासी भूचाल, देखें- VIDEO

3

अमरावती में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उत्साह का माहौल

4

बिहार में क्या है पीएम मोदी का ‘फुले’ दांव, चुनाव से पहले BJP ने चल दिया तुरुप का इक्का?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.