महाराष्ट्र के लिए केंद्र ने जारी किए 6,418 करोड़, अजित पवार ने PM मोदी और सीतारमण का जताया आभार
Ajit Pawar Expressed Gratitude to PM Modi: केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 6,418 करोड़ रुपए का 'कर हस्तांतरण' जारी किया है। इस राशि के लिए उपमुख्मंत्री अजित पवार ने पीएम मोदी का आभार जताया।
- Written By: प्रिया जैस
अजित पवार ने पीएम मोदी का जताया आभार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Deputy CM Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने त्योहारी सीजन के दौरान ‘कर हिस्सेदारी’ की अग्रिम किस्त के रूप में महाराष्ट्र को 6,418 करोड़ रुपए जारी करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
दरअसल, केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अग्रिम किस्त के रूप में ‘कर हस्तांतरण’ जारी किया है, जिसमें महाराष्ट्र को 6,418 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। यह हस्तांतरण 10 अक्टूबर, 2025 को निर्धारित नियमित मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है।
अजित पवार ने किया धन्यवाद
इस फैसले पर आभार व्यक्त करते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त एवं योजना मंत्री अजित पवार ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक धन्यवाद किया।
सम्बंधित ख़बरें
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए और राज्य को पूंजीगत व्यय बढ़ाने के साथ-साथ हमारी कल्याणकारी और विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराने में सक्षम बनाने के लिए, यह राशि निस्संदेह महाराष्ट्र के लिए लाभकारी साबित होगी।
अजित पवार ने किया पोस्ट
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को करों का अग्रिम हस्तांतरण किया है, जिसमें से महाराष्ट्र को 6,418 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। यह हस्तांतरण 10 अक्टूबर, 2025 को किए जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है। मैं इस निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूं।”
यह भी पढ़ें – TET के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे टीचर्स, आरपार के संघर्ष के लिए तैयार
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “मुझे विश्वास है कि आगामी त्योहारों के मौसम को देखते हुए, राज्य द्वारा इस राशि का उपयोग निश्चित रूप से पूंजीगत व्यय बढ़ाने और अपनी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
