-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi And Suvendu Adhikari Jhalmuri Video Nda Meeting 12 Years Government
PM मोदी के कार्यकाल के 12 साल, NDA की बैठक में दिखा अलग अंदाज; CM सुवेंदु ने प्रधानमंत्री को खिलाई झालमुड़ी
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Suvendu Adhikari In NDA Meeting: दिल्ली में NDA की बैठक के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने PM मोदी को झालमुड़ी खिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाया (साेर्स- सोशल मीडिया)
NDA Meeting On Completion 12 Years Of Modi Government: केंद्र की मोदी सरकार के लगातार सत्ता में रहते हुए ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सबसे लंबे समय तक इलेक्टेड प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। इस अवसर पर बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में हिस्सा लेने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे।
इस दौरान एक रोचक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी परोसते देखा गया। वीडियो में प्रधानमंत्री के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और दूसरे बड़े नेता भी नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 वर्ष पूरा होने पर उन्होंने आज दिल्ली में एनडीए की बैठक की। इस बैठक में NDA गठबंधन राज्यों के सभी मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नीतिन नबीन,और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी शामिल हुए। इसी दौरान सीएम सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाते हुए देखा गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज एनडीए की बैठक में साथी एनडीए नेताओं के साथ झालमुड़ी खाई।”
सम्बंधित ख़बरें
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
छात्र बनकर आए और मचाया बवाल! कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे, एनडीए नेताओं ने विकास और सुशासन के कार्यों को सराहा
बंगाल विधानसभा चुनाव में पीएम ने खाई थी झालमुड़ी
दरअसल, बंगाल विधानसभा चुनाव मे प्रचार प्रसार के दौरान झालमुड़ी एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा था। 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी जब झारग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे तो अचानक झालमुड़ी की एक दुकान पर पहुंच गए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दुकानदार विक्रम शॉ से कहा था कि भाई झालमुड़ी खिलाओ। जब दुकानदार ने उनसे पूछा कि आप प्याज खाते हैं तो प्रधानमंत्री ने मजेदार पंच मारते हुए कहा कि हां, भाई प्याज खाते हैं, लेकिन दिमाग नहीं खाते। झालमुड़ी खाने के बाद पीएम मोदी ने दुकानदार को दस रुपए भी दिए थे।
झालमुड़ी पर हुई थी बयानबाजी
इस घटना के बाद झालमुड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थी। यहां तक कि बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी भाजपा और टीएमसी के नेताओं ने झालमुड़ी को लेकर खूब बयानबाजी की थी। जब पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे निकले तो प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे और आम लोगों को भी झालमुड़ी खिलाकर खुशियां मनाई थी।
ये भी पढ़ें- PM मोदी के रिकॉर्ड पर शरद पवार का बड़ा बयान, नेहरू और मोदी की तुलना पर कह दी ये बात
पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरु का रिकार्ड
इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। कैबिनेट सदस्यों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान करते हुए खड़े होकर तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे किए। चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Pm narendra modi and suvendu adhikari jhalmuri video nda meeting 12 years government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 04:35 PMLock Upp 2: तीसरे सीक्रेट से डरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- घरवाले थप्पड़ मार देंगे, फिनाले से पहले बढ़ा सस्पेंस
Jul 28, 2026 | 04:31 PMकोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
Jul 28, 2026 | 04:27 PMइस्तीफे के बाद पहली बार ओडिसा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
Jul 28, 2026 | 04:26 PM101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन
Jul 28, 2026 | 04:25 PMउद्धव गुट ने पेपर लीक कानून में की फांसी के सजा के प्रवधान की मांग, आनंद दुबे ने सरकार को घेरा
Jul 28, 2026 | 04:25 PMजो चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए वो…अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, संस्थाओं को बर्बाद करने का लगाया आरोप
Jul 28, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














