-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi On Parliament Session Says Operation Sindoor End Terrorism
आतंकी अड्डे धुआं-धुआं…PM मोदी बोले- सिंदूर से लेकर सिंधु तक, PAK पर की कार्रवाई
- Written By: अक्षय साहू
PM Modi ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को विजय उत्सव बताया, भारतीय सेना की सराहना की और पहलगाम हमले पर देश की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद की कड़ी निंदा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi in Parliament Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान जमकर निशाना साधा। उन्होंने संसद के सत्र को भारत के गौरव और विजय उत्सव का सत्र बताया। पीएम ने इस दैरान भारतीय सेना की जमकर तारीफ की।
पीएम मोदी ने संसद सत्र में बोलते हुए कहा कि, “संसद का यह सत्र, भारत के गौरव गान का सत्र है।” उन्होंने कहा, “आज मैं विजय उत्सव की बात कर रहा हूँ। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए इसे आतंकी हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिलाने, भारतीय सेना की शौर्य और विजय, भारत के 140 करोड़ लोगों की जीत का विजय उत्सव बताया।
पहलगाम में क्रूरता की पराकाष्ठा
पीएम मोदी ने कहा कि, “22 अप्रैल को पहलगाम में जिस प्रकार की क्रूर घटना घटी, आतंकियों ने निर्दोष लोगों को उनका धर्म पूछ-पूछकर गोलियां मारी, यह क्रूरता की पराकाष्ठा थी। भारत में दंगे फैलाने की साजिश थी। मैं देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि देश ने एकता के साथ उस साजिश को नाकाम कर दिया।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
Explainer: दो दशक बाद मनरेगा का अंत, अब नए कलेवर में VB-G RAM G की शुरुआत; नए कानून में क्या-क्या खास?
#WATCH ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत ने साबित कर दिया है कि परमाणु ब्लैकमेलिंग अब काम नहीं आएगी और न ही भारत इस परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे झुकेगा। पाकिस्तान के एयरबेस और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुँचा है। और आज तक, उनके कई एयरबेस आईसीयू में… pic.twitter.com/zgJTlwgVbO — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
उन्होंने आगे कहा, “22 अप्रैल के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि हमारा संकल्प है कि हम आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे। 22 अप्रैल को मैं विदेश दौरे पर था और मैं तुरंत लौट कर आया। इसके बाद मैंने एक बैठक बुलाई, जिसमें निर्देश दिया गया कि आतंकवाद को करारा जवाब देना होगा, यह हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। हमें अपने सैन्य बलों की क्षमता और साहस पर पूरा भरोसा है। सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी गई।” उन्होंने कहा, “हमने यह भी कहा गया कि सेना तय करे कि कब, कहां, किस प्रकार से जवाब देना है। हमें गर्व है कि आतंकवादियों को वह सजा मिली, सजा ऐसी है कि आतंकी के आकाओं की नींद उड़ी हुई है।”
22 मिनट में लिया 22 अप्रैल का बदला
प्रधानमंत्री ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान सेना को पता था कि भारत कोई कार्रवाई करेगा। इसके चलते न्यूक्लियर की धमकी के भी बयान आने लगे थे। उन्होंने कहा, भारत ने 6 मई की रात और 7 मई की सुबह को जैसे सोचा था, वैसी ही कार्रवाई की। 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला निर्धारित समय में हमारी सेना ने ले लिया।”
#WATCH ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…अब हमले के बाद मास्टरमाइंड को नींद नहीं आती, उनको पता है भारत आएगा और मार कर जाएगा। यह नया सामान्य भारत द्वारा स्थापित किया गया है। ‘सिंदूर से लेके सिंधु तक’, हमने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की है।” pic.twitter.com/VjHcOIrcYQ — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
पीएम ने कहा “जहां हम कभी नहीं घुस पाए, वहां हम पहुंचे। पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंकी अड्डों को धुआं-धुआं कर दिया। हमारे सैनिकों ने आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी को झूठा साबित कर दिया।” उन्होंने कहा, “भारत ने पाकिस्तान को समझा दिया कि अब न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी और न ही न्यूक्लियर ब्लैमेलिंग के सामने भारत झुकेगा। भारत ने पाकिस्तान के सीने पर सटीक प्रहार किए और पाकिस्तान के एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचाया। आज भी उनके कई एयरबेस आईसीयू में पड़े हैं।”
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का छिछोरापन सेना के मनोबल को गिरा रहा, ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में PM मोदी
भारतीय मिसाइलों ने खोली पाक की पोल
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ सफल सिद्ध हुआ है। पिछले 10 सालों में हमने तैयारी की थी, नहीं तो इस तकनीकी युद्ध में हमारा बड़ा नुकसान होता, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। दुनिया ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत पहचानी। ‘मेड इन इंडिया’ मिसाइलों ने पाकिस्तान के हथियारों की पोल खोल दी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi on parliament session says operation sindoor end terrorism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
Jul 02, 2026 | 07:03 AMबारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Jul 02, 2026 | 06:59 AMदिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
Jul 02, 2026 | 06:57 AMKark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jul 02, 2026 | 06:54 AMहोटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Jul 02, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Jul 02, 2026 | 06:42 AMJio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














