-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Parliament Operation Sindoor Rajya Sabha Pm Modi Mallikarjun Kharge
राज्यसभा में आज होगी ऑपरेशन सिंदूर पर ‘महाबहस’, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे शुरुआत
- Written By: अर्पित शुक्ला
Operation Sindoor Debate In Rajya Sabha: राज्यसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा होगी। राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा होगी। वहीं लोकसभा में आज भी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा जारी रहेगी।

राज्य सभा (Image- Social Media)
Debate On Operation Sindoor: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में मंगलवार से ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर सुबह 11 बजे से राज्यसभा में इस चर्चा में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के भी इस चर्चा में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, सदन में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस को चर्चा के लिए करीब 2 घंटे का समय दिया गया है। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बहस की शुरुआत करेंगे।
सोमवार को हुआ हंगामा
इससे पहले सोमवार को AIADMK के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य आईएस इनबादुरई और एम धनपाल ने शपथ ली। हालांकि, इसके बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में बहस
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस हो रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देते हुए बहस की शुरुआत की। संसद में उन्होंने कहा कि भारत ने सैन्य कार्रवाई के दौरान 100 से ज्यादा आतंकियों एवं उनके हैंडलरों को मार गिराया। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है, बल्कि स्थगित हुआ है। भविष्य में पाकिस्तान की नापाक हिमाकतों का ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
विदेश मंत्री ने क्या कहा?
विदेश मंत्री ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़े और निर्णायक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि जयशंकर ने बताया कि पहलगाम हमले के तुरंत बाद, 23 अप्रैल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक बुलाई गई, जिसमें पांच अहम फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि ये केवल शुरुआती कदम थे और भारत की प्रतिक्रिया यहीं तक सीमित नहीं थी।
भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर
लोकसभा में बोलते हुए जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच किसी मध्यस्थता की बात कही थी। जयशंकर ने साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मध्यस्थ नहीं था, और भारत ने हमेशा अपने हितों की रक्षा स्वयं की है।
यह भी पढ़ें- ‘पानी नहीं देंगे पर क्रिकेट खेलेंगे’, संसद में गरजे ओवैसी, बोले- मेरा तो जमीर…
आतंकियों पर भीषण प्रहार
इससे पहले संसद को राजनाथ सिंह ने बताया कि इस अभियान में 100 से अधिक आतंकवादी और उनके हैंडलर मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है, परंतु सरकार जिम्मेदारी के साथ आधिकारिक आंकड़े साझा करेगी। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए रामायण की चौपाई “जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे” का उल्लेख किया। उनका कहना था कि भारत की ओर से की गई प्रतिक्रिया पूरी तरह संतुलित और आत्मरक्षा के तहत थी।
Parliament operation sindoor rajya sabha pm modi mallikarjun kharge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














