‘सेवा तीर्थ’ में PM मोदी की हाईलेवल बैठक, ईज ऑफ लिविंग से आत्मनिर्भर भारत तक; सचिवों संग 4 घंटे की चर्चा
PM Narendra Modi Cabinet Meeting: पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ईज ऑफ लिविंग और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
- Written By: अमन मौर्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi High Level Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में भारत सरकार के सचिवों के साथ बातचीत की। यह बातचीत दो मुख्य विषयों पर केंद्रित थी। पहला विषय था ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ यानी कि कारोबार में आसानी और ‘ईज ऑफ लिविंग’ यानी कि जीवन यापन में आसानी के लिए नियमों में ढील और अन्य सुधार करना था। जबकि दूसरा विषय था ‘आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना’।
विभागीय सचिवों ने PM को दी जानकारी
बैठक के दौरान, संबंधित मंत्रालयों के विभागीय सचिवों ने इन दोनों विषयों पर अपने मंत्रालय और विभाग द्वारा उठाए गए कदमों पर जानकारी दी। साथ ही पीएम मोदी के विजन को नतीजों में बदलने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी बताया। इसके अलावा इसमें आने वाली चुनौतियों और गवर्नेंस से लेकर सर्विस डिलीवरी को बेहतर करने के लिए भविष्य की रणनीतियों की रूपरेखा भी पर विस्तार से जानकारी दी गई।
Delhi | Prime Minister Narendra Modi interacted with Secretaries to the Government of India at Seva Teerth. The discussion focused on two key themes. The first was ‘Deregulation and other reforms for Ease of Doing Business and Ease of Living’; while the second was ‘Promoting… pic.twitter.com/qF1VajwMsH — ANI (@ANI) June 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
केंद्रीय सचिवों के साथ पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक शुरू, देश में ‘समग्र सुधार’ के लिए बनेगा नया रोडमैप
‘दोषियों को कतई न बख्शें…’, राम मंदिर चोरी मामले पर मायावती की दो टूक; बोलीं- राजनीतिकरण करना ठीक नहीं
UP विधानसभा चुनाव से पहले SP को बड़ा झटका, पार्टी के चीफ व्हिप ने पद से दिया इस्तीफा
Breaking News: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद
पीएम मोदी ने अधिकारियों को दी खास सलाह
बैठक में पीएम मोदी ने ‘होल ऑफ गवर्नमेंट’ यानी सरकार को एक इकाई के रूप में देखने वाला नजरिया अपनाना और विभिन्न विभागों के बीच की बाधाओं को तोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। इंटीग्रेटेड प्लानिंग और तालमेल की जरूरत पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बिठाने और सही जानकारी के आधार पर फैसले लेने के लिए एक असरदार प्लेटफॉर्म के तौर पर ‘पीएम गतिशक्ति’ को बड़े स्तर पर इस्तेमाल को बढ़ावा दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों को सलाह दी कि वे लोगों के जीवन पर योजनाओं के पड़ने वाले असर पर ध्यान दें।
ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
सरकार के लिए बेहद अहम बैठक
यह समीक्षा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा रेलवे समेत कई मंत्रालयों में ’52 सप्ताह में 52 सुधार’ जैसी महत्वाकांक्षी पहल शुरू की गई है, इसमें इन्हें लागू करने की समय-सीमा स्पष्ट रूप से तय की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हमेशा तय समय-सीमा के भीतर परिणाम हासिल करने के महत्व पर जोर दिया है, जिससे समय-समय पर समीक्षा सरकार के कामकाज का एक अहम हिस्सा बन गई है।
