Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP विधानसभा चुनाव से पहले SP को बड़ा झटका, पार्टी के चीफ व्हिप ने पद से दिया इस्तीफा

Kamal Akhtar News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा विधायक कमाल अख्तर ने पार्टी के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया। बोले- अब चुनाव पर पूरा फोकस करेंगे।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 30, 2026 | 05:58 PM

कमाल अख्तर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

SP Chief Whip Resignation: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आई है। मुरादाबाद जिले की कांठ विधानसभा सपा विधायक कमाल अख्‍तर ने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कमाल अख्तर ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पार्टी आलाकमान के निर्देश पर लिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पार्टी के संगठन में बदलाव होता रहता है।

बता दें कमाल अख्तर करीब डेढ़ साल से सपा के मुख्य सचेतक की भूमिका निभा रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी अब किसी दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्होंने बताया कि वे अब अपना पूरा फोकस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और अपने विधानसभा क्षेत्र पर करेंगे।

रूचि वीरा के साथ विवाद की चर्चा

सपा विधायक कमाल अख्तर ने पार्टी के चीफ व्हिप पद से ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब पिछले कुछ दिनों से मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा और उनके के बीच मतभेदों की चर्चा चल रही है। इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राजधानी लखनऊ में दोनों नेताओं के बीच समझौता कराने के लिए बैठक भी की थी। हालांकि, विधायक कमाल अख्तर ने अपना इस्तीफा देते हुए इसे संगठन का फैसला बताया और किसी भी प्रकार के विवाद पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

सम्बंधित ख़बरें

‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द

Explainer: धर्मेंद्र प्रधान से हर्ष मल्होत्रा तक, मोदी की नई कैबिनेट से किसका कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा इनाम?

Bharat Tiwari Encounter Case: CBI जांच की मांग पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, हाईकोर्ट जाने की दी सलाह

PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के चीफ व्हिप पद से अपने इस्तीफे पर पार्टी नेता कमल अख्तर ने कहा, “इस्तीफा देना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें कोई खास बात नहीं है। हम पार्टी के आदेश का पालन करते हैं। पार्टी ने पहले मुझे यह जिम्मेदारी संभालने को कहा था, तो… pic.twitter.com/5y8GXtHGWU — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026

इससे पहले बागी मनोज पांडे थे मुख्य सचेतक

कमाल अख्तर को विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी जुलाई 2024 में दी गई थी। उनसे पहले इस पद पर पार्टी से रायबरेली के ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडे जिम्मेदारी निभा रहे थे। सपा से बगावत करने के बाद कमाल को यह जिम्मेदारी मिली थी। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके इस्तीफे देने के बाद पार्टी जल्द ही नए चीफ व्हिप का ऐलान कर सकती है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल पार्टी नेता रूचि वीरा के मुरादाबाद के सांसद निर्वाचित होने के कुछ ही समय बाद से विधायक कमाल अख्तर के साथ उनके विवाद की चर्चाएं सामने आती रहीं हैं। यह विवाद पिछले कुछ महीनों में और भी बढ़ गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों में सांसद रुचि वीरा की तरफ से लगाए जाने वाले पोस्टरों में विधायक कमाल अख्तर की फोटो नहीं होती थी। इसी प्रकार कमाल अख्तर और जिले के अन्य सपा विधायकों के कार्यकर्मों में सांसद रूचि वीरा की तस्वीर गायब रहती थी।

ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द

बताया जा रहा है कि सांसद रुचि वीरा पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खेमे से हैं, जबकि विधायक कमाल अख्तर, पश्चिमी यूपी में पार्टी के वरिष्ठ नेता एसटी हसन खेमे से हैं। दोनों के बीच विवाद का एक मुख्य कारण यह भी बताया जाता है। दोनों नेताओं के बीच बढ़ते विवाद पर संज्ञान लेते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रूचि वीरा और कमाल अख्तर को राजधानी लखनऊ बुलाया और फटकार भी लगाई थी।

Sp mla kamal akhtar resigns as chief whip before up assembly election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 05:40 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Latest News
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.