Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘दोषियों को कतई न बख्शें…’, राम मंदिर चोरी मामले पर मायावती की दो टूक; बोलीं- राजनीतिकरण करना ठीक नहीं

Ram Temple Donation Theft Case: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने चिंता जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 30, 2026 | 06:27 PM

भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा बयान दिया (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mayawati Statement On Ram Mandir: अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार बैकफुट पर है। मंदिर में दान चोरी कांड में विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इस बीच बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी बड़ा बयान दिया है। राम मंदिर में हुई दान चोरी मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए मायावती ने कहा कि इस मामल का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। सिब्बल ने एक कविता के जरिए सरकार पर आरोप लगाया कि देश और भगवान राम, दोनों को लूटा है।

चढ़ावा चोरी पर मायावती ने जताई चिंता

राम मंदिर मे चढ़ावा चोरी मामले पर मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर चिंता जाहिर करते हुए पोस्ट किया। पोस्ट में मायावती ने लिखा कि अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, गबन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आए दिन किस्म-किस्म की आ रही खबरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय। ऐसे लोग कतई भी बख्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं। साथ ही, अब यहां मन्दिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मन्दिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहां व्यवस्था है तो उनका यहां अयोध्या में भी अनुसरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये तो यह उचित होगा।

अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय। ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं।
साथ ही, अब यहाँ मन्दिर में श्रद्धा के…
— Mayawati (@Mayawati) June 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

UP विधानसभा चुनाव से पहले SP को बड़ा झटका, पार्टी के चीफ व्हिप ने पद से दिया इस्तीफा

राम मंदिर चंदा घोटाले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- दोषी कोई भी हो, उसे सजा मिलना चाहिए

‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द

Explainer: धर्मेंद्र प्रधान से हर्ष मल्होत्रा तक, मोदी की नई कैबिनेट से किसका कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा इनाम?

देशवासियों से की बड़ी अपील

मायावती ने राजनीति, अपराध और धर्म को लेकर भी लिखा। पोस्ट में उन्होंने बताया कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बी.एस.पी. की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील।

ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द

8 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तरा किया है। हिरासत में लिए गए सभी आठों आरोपियों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी भी की। इस दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों के यहां एक साथ छापा मारा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के साथ ही पुलिस इन आरोपियों के परिजनों का बयान भी दर्ज करेगी। साथ ही उनकी संपत्तियों की जांच भी करेगी।

Mayawati on ayodhya ram temple donation theft no politics appeal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 06:20 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Latest News
  • Mayawati
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.