Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Breaking News: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद

Parikrama Restaurant Fire: देश की राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित अंतरिक्ष भवन में मशहूर ‘परिक्रमा- द रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट’ अचानक आग लग गई। मौके पर दमकल की टीम मौजूद है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 30, 2026 | 05:11 PM

दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, (सोर्स- सोशल मीडिय )

Follow Us
Follow Us:

Delhi Parikrama Restaurant Fire Accident: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार आग लगने की घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। आज मंगलवार, 30 जून को शहर के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित अंतरिक्ष भवन में मशहूर ‘परिक्रमा- द रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट’ अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में किसी भी हताहत की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के किचन एरिया में लगी थी, जैसे ही आग लगने की सूचना मिली मौके पर मौजूद कर्मियों ने इमरजेंसी की कार्रवाई को तेज कर दिया।  इसके साथ बिना किसी देरी के दिल्ली फायर विभाग की टीम को आग के बारे में जानकारी दे दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में सफल रही।

परिक्रमा रेस्टोरेंट में कैसे लगी आग?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में दिल्ली अग्निशमन विभाग  के अधिकारी मुकेश वर्मा ने कहा कि दोपहर 3:40 बजे फायर कंट्रोल रूम को परिक्रमा रेस्टोरेंट के किचन में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटनास्थल के सबसे नजदीकी स्टेशन से दमकल विभाग और रेस्क्यू के लिए तैनात हमारी खास ब्रोंटो स्काई लिफ्ट को तुरंत मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कुल सात गाड़ियां ने आग पर काबू पाने में सफल रही। घटनास्थल पहुंचने पर फायर सर्विस के लोगों ने पाया कि किचन की चिमनी में आग जल रही थी और उसके अंदर तेल जमा था।

सम्बंधित ख़बरें

EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट

EV Policy: दिल्ली में नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, जल्द ही लागू होने वाला है नियम

आज की ताजा खबर 30 जून LIVE: पीएम मोदी आज सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों संग करेंगे अहम बैठक

30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

दिल्ली: बाराखंबा रोड पर परिक्रमा रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना दोपहर करीब 3:40 बजे मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है: दिल्ली फायर सर्विस pic.twitter.com/pT1Sfk37A2 — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी मुकेश वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए आगे कहा कि आग पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। हम अभी बिल्डिंग खाली करा रहे हैं और धुआं छंटने के बाद इसे फिर से खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट

मालवीय नगर हादसे में 21 की मौत

हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ज्यादातर विदेशी नागरिक शामिल थे, जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से भारत आए थे। दिल्ली अग्निश्मन विभाग और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8:50 बजे आग लगी थी। जिसके बाद भीषण आग ने ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के रूम और बेसमेंट को अपने चपेट में ले लिया। इस भवायह हादसे में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई थी।

Delhi parikrama restaurant fire accident fire team reached to accident place

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 04:55 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Delhi
  • Fire

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.