-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Formed A Special Team To Fight Against Obesity Nominated Anand Mahindra And Omar Abdullah
PM Modi Against Obesity : मोटापे के खिलाफ PM मोदी ने छेड़ी जंग, बनाई ‘स्पेशल टीम’, जानें किन 10 लोगों को किया चैलेंज
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और अभिनेता मोहनलाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के 10 लोगों को नामित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और अभिनेता मोहनलाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के 10 लोगों को नामित किया है। वहीं बीते रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से मोटापे से बचने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया था।
इस बाबत प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए कुछ लोगों को नामित करना चाहूंगा। मैं उनसे यह भी अनुरोध करता हूं कि वे भी आगे ऐसे 10 और लोगों को नामित करें ताकि हमारा आंदोलन बड़ा हो सके।”
जानकारी दें कि, PM मोदी ने जिन अन्य हस्तियों को नामित किया है उनमें भोजपुरी गायक-अभिनेता निरहुआ, निशानेबाज मनु भाकर, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, अभिनेता आर माधवन, गायिका श्रेया घोषाल और सामाजिक कार्यकर्ता एवं सांसद सुधा मूर्ति के नाम शामिल हैं। मोटापे के खिलाफ लड़ाई की जोरदार वकालत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बीते रविवार को भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से भोजन में कम तेल का उपयोग करने और 10 अन्य लोगों को यह चुनौती देने का आग्रह किया था।
सम्बंधित ख़बरें
India Australia Deal: भारत को यूरेनियम देगा ऑस्ट्रेलिया, PM मोदी के दौरे पर हुआ बड़ा आर्थिक समझौता
भारत बनेगा ग्रीन एनर्जी का सुपरपावर! CEO फोरम में PM मोदी ने बताया 2070 का मेगा प्लान
ऑस्ट्रेलिया में आज PM मोदी का मेगा शो, 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित; ट्रेड डील पर टिकी नजरें
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से जुड़कर खुश हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के अभियान से जुड़ने के लिए 10 लोगों को नामित किया। अब्दुल्ला ने भी अपने ‘X’ हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से जुड़कर बहुत खुश हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘मोटापे के कारण हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, पक्षाघात और सांस लेने की समस्या जैसी जीवनशैली से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, साथ ही चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां भी पैदा होती हैं। आज मैं मोटापे के खिलाफ प्रधानमंत्री के अभियान में शामिल होने के लिए इन 10 लोगों को नामित कर रहा हूं और उनसे इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए 10-10 और लोगों को नामित करने का अनुरोध कर रहा हूं।”
अब्दुल्ला द्वारा नामित लोगों में बायोकॉन की प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ, उद्योगपति सज्जन जिंदल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व वुशु खिलाड़ी कुलदीप हांडू शामिल हैं। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ‘‘हमें न केवल एक मजबूत अर्थव्यवस्था की जरूरत है, बल्कि एक स्वस्थ आबादी की भी जरूरत है।”
उन्होंने भी एस बाबत ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘छोटे-छोटे बदलाव, जैसे कि खाना पकाने के तेल का 10 प्रतिशत कम उपयोग करना भी बड़ा योगदान दे सकता है; यह योगदान आपकी सेहत के लिए हो सकता है, आपके बटुए के लिए हो सकता है या फिर एक स्वस्थ दुनिया के लिए हो सकता है। इस आह्वान के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद।”
महिंद्रा ने फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, अभिनेत्री गुल पनाग, ‘जरोधा’ के सह-संस्थापक निखिल कामथ, शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद और बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु को नामित किया। नीलेकणी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कई लाभों के अलावा, खाद्य तेल के कम उपयोग से आयात पर निर्भरता कम होने और मूल्यवान संसाधनों की बचत होने से देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘आहार में बदलाव के अलावा मैंने मोटापे और इससे जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित रखने के लिए रोजाना व्यायाम भी शामिल किया है।” नीलेकणी ने गोयनका समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका, शेफ ऋतु डालमिया, ‘मिंत्रा’ के संस्थापक मुकेश बंसल, कोटक महिंद्रा बैंक के निदेशक उदय कोटक सहित अन्य को नामित किया। मोटापे के खिलाफ जंग की जोरदार वकालत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बीते रविवार को प्रसारित अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से भोजन में कम तेल का उपयोग करने और 10 प्रतिशत तेल का सेवन कम करने की चुनौती 10 अन्य लोगों को सौंपने का आग्रह किया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi formed a special team to fight against obesity nominated anand mahindra and omar abdullah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 12:34 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
Jul 09, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र के 7444 गांवों में श्मशान नहीं! फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त के बिना नहीं मिलेगा फंड
Jul 09, 2026 | 12:27 PMजान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
Jul 09, 2026 | 12:26 PMनागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, लूट के बाद मजदूर की हत्या
Jul 09, 2026 | 12:23 PMगांवों में थमेगा पलायन: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, ऐसे बदल रही है सूरत
Jul 09, 2026 | 12:21 PMUS Iran War: ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार! जहां दफनाए जाएंगे खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज
Jul 09, 2026 | 12:20 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














