Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

JP Nadda Jitendra Singh meet Sonam Wangchuk: NEET पेपर लीक पर 78 दिन बाद PM मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'घोर पाप' बताया। इस बीच जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 22, 2026 | 08:06 AM

सीजेपी प्रदर्शन पर बोले पीएम मोदी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

CJP Protest At Jantar-Mantar: पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बढ़ते ही जा रहा है। इसे देख सरकार भी नींद से जाग गई है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, जो डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में अस्पताल के आईसीयू 8 में भर्ती हैं। इस बीच कयास लगाए जा रहे है कि मंत्री सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की बात कर सकते है। वहीं सोनम वांगचुक की 3 शर्तों पर भी बातचीत संभव है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा RML अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने CJP के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए और यहां भर्ती लोगों से मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था।

#WATCH | Delhi: Union Minister JP Nadda arrives at RML hospital to meet the injured people admitted here following Police action during CJP protest march yesterday. pic.twitter.com/UjLr39bGKY — ANI (@ANI) July 21, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस

CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO

हनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में टाला ‘मूनलाइट’ का टीजर, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें

Preity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील

पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

इससे पहले नीट यूजी 2026 के 3 मई को हुए पेपर लीक के 78 दिन बाद आखिरकार पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। उनकी यह खामोशी तब टूटी जब राजधानी दिल्ली समेत समूचे पूरे देश में छात्रों का गुस्सा उबाल पर है। 20 छात्रों की आत्महत्या के बाद सरकार द्वारा दोषियों पर कोई एक्शन नहीं लेने के कारण सोमवार को जब छात्रों ने आंदोलन किया तो उन पर भी पुलिसिया लाठीचार्ज ने गुस्से की आग में घी का काम कर दिया।

यह भी पढ़ें – सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार! संसद मार्च से पहले बड़ा ऐलान, सरकार के सामने रखी 3 शर्तें

पीएम मोदी ने पेपर लीक को बताया घोर पाप

चारों ओर से घिरती अपनी सरकार की हालत देखते हुए आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में नीट पेपर लीक पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया। पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा भी कराई गई। प्रधानमंत्री ने इस पूरे मामले को ‘घोर पाप’ बताया और कहा कि सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा ताकि आगे कभी पेपर लीक जैसी घटना न हो।

यह भी पढ़ें –  राहुल का धरना, मोदी की चाल… AAP नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, CJP ने कही ये बड़ी बात

निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा करवाना राष्ट्रीय जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे। निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा करवाना राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला हल्के में नहीं लिया जा सकता।

Pm modi breaks silence on neet paper leak jantar mantar protest jp nadda met wangchuk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 07:51 AM

Topics:  

  • BJP
  • Cockroach Janta Party
  • JP Nadda
  • Narendra Modi
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.