CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
CJP Protest Pakistan Angle: दिल्ली में CJP छात्रों के प्रदर्शन में सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तानी कनेक्शन पर शक है। दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया के जरिए फैलाए जा रहे वीडियो की जांच में जुट गई है।
- Written By: अमन मौर्या
Delhi Students Protest Investigation: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार व नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। इस दौरान लाठीचार्ज और अफरा-तफरी का भी माहौल बन गया। इस बीच अब इस मामले में एक नया अंतरराष्ट्रीय और संवेदनशील एंगल जुड़ गया है। पाकिस्तानी पत्रकार (जैसे रऊफ क्लासरा, महवीश एजाज, कमर चीमा) और कई अन्य यूट्यूब चैनल्स द्वारा इस प्रदर्शन की आड़ में भारत विरोधी नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करने का दावा किया जा रहा है।
इसके बाद पुलिस और जांच एजेंसियां अब जांच में जुट गई हैं कि क्या पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडल्स से भ्रामक व भड़काऊ सामग्री फैलाकर हिंसा को उकसाया गया। हालांकि इस मामले में अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।