-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Sonam Wangchuk Three Conditions To End Hunger Strike Parliament March Neet Paper Leak
सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने को तैयार! संसद मार्च से पहले बड़ा ऐलान, सरकार के सामने रखी 3 शर्तें
- Written By: प्रिया जैस
Sonam Wangchuk's Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को अनशन समाप्त करने का दावा करते हुए सरकार और सांसदों के सामने 3 शर्तें रखीं। यह ऐलान संसद मार्च से पहले सामने आया।

सोनम वांगचुक (सौजन्य-IANS)
Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आज कॉकरोच जनता पार्टी हजारों की भीड़ के साथ संसद मार्च करने जा रही है। इस बीच सोनम वांगचुक ने भी अपने अनशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सोनम वांगचुक ने आज ऐलान किया है कि वे 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर देंगे। हालांकि, उन्होंने इसके लिए सरकार के सामने 3 शर्तें रखी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अपनी शर्तें बताई है।
सोनम वांगचुक ने रखी तीन शर्तें
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया, “मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा अगर। इसके लिए मेरी तीन शर्तें है।
- सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले, या
- मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, या
- अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर ऊपर बताया गया भरोसा दिलाएं।”
उन्होंने आगे लिखा, कि “सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नजरबंदी से, जहां मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आजादी पर रोक लगी हुई है।”
WHEN WILL I END THE FAST….!
Not withstanding my health my fast continues till after the Sansad Chalo March, and will be broken only under the following circumstances… pic.twitter.com/kaOGx2Nk4T — Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 20, 2026
आज होने जा रहा संसद मार्च
आज, 20 जुलाई को CJP द्वारा संसद तक प्रस्तावित मार्च की खबरों के बीच दिल्ली में जंतर-मंतर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ आज सुबह 9 बजे हजारों की संख्या में युवा और जनता संसद मार्च करने जा रही है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली में संसद मार्च पर हाई अलर्ट, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, विजय चौक से PM आवास तक ‘नो-गो जोन’! VIDEO
सम्बंधित ख़बरें
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
इतिहास के सबसे युवा विरोधी PM…छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, बोले- सवाल उठाने पर मिली लाठी
छात्रों पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! संसद तक युवाओं को जाने की अनुमति मिलने तक चलेगा अनशन
जंतर-मंतर पर पुलिस का बड़ा एक्शन! टेंट उखाड़े, लाठी मारकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, देखें कार्रवाई का VIDEO
वांगचुक ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया कि यह संदेश उन्होंने 19 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल में अपनी “गैरकानूनी नजरबंदी” के दौरान लिखा, जहां उनके अनुसार उनके घूमने-फिरने, बोलने और लोगों से बातचीत करने की स्वतंत्रता पर रोक लगी हुई है।
सोनम वांगचुक की पत्नी ने भी किया दावा
इससे पहले शनिवार देर रात सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा था कि यदि विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद और नेता सोमवार को सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर वांगचुक को यह आश्वासन देते हैं कि वे संसद के मानसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही और शिक्षा सुधार का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे, तभी वह अपना अनशन समाप्त करेंगे।
आंगमो ने कहा था, “सोनम अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे, जब राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल में उनसे मिलकर यह आश्वासन देंगे कि वे संसद सत्र के दौरान शिक्षा में जवाबदेही और शिक्षा सुधार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे।”
Sonam wangchuk three conditions to end hunger strike parliament march neet paper leak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
Jul 20, 2026 | 08:48 PMइंदौर में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट रख वसूल रहा था मोटी रकम; संचालक गिरफ्तार
Jul 20, 2026 | 08:43 PMExplainer: विरोध के बाद भी PM मोदी क्यों नहीं ले रहे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? मजबूरी या कुछ और है वजह
Jul 20, 2026 | 08:40 PMआषाढ़ी एकादशी पर मध्य रेल चलाएगी 2 विशेष ट्रेनें, दादर से पंढरपुर के बीच मिलेगी सुविधा; देखें शेड्यूल
Jul 20, 2026 | 08:34 PMMaa Durga: मंगलवार को आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी, इस विधि से करें पूजा, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी
Jul 20, 2026 | 08:32 PMडिंपल यादव के बयान पर बढ़ा विवाद, भाजपा विधायक की पोस्ट के खिलाफ सपा का 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 20, 2026 | 08:29 PMमुरैना: मोटा ब्याज देने का झांसा देकर महीनों जमा कराई किश्त, समय पूरा होने को आया तो एजेंट हुआ गायब
Jul 20, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM













