- Hindi News »
- India »
- People Facing Health Problems Due To Increasing Air Pollution In Delhi Anand Vihar
दिल्ली में सबसे बुरी स्थिति में आनंद विहार का AQI, खराब पानी भी बना मुसीबत, बिगड़ने लगी लोगों की सेहत
दिल्ली का आंनद विहार यहां के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में एक है। यहां AQI लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। शुक्रवार को साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी का संपूर्ण AQI 389 था, जबकि आनंद विहार का AQI 419 था।
- Written By: रीना पंवार

दिल्ली में हर कोई एक दिन में पी रहा 40 सिगरेट! हवाओं में घुला जहर
नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे यहां के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। बढ़ते वायु प्रदूषण से यहां के लोगों को अब स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ रही हैं। इसमें सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। दिल्ली के आसपास के इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम आदि में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर स्तर तक पहुंच गया है। लेकिन, वायु प्रदूषण को लेकर सबसे बुरी स्थिति आनंद विहार इलाके की है। AQI के अनुसार आज सुबह यहां सबसे खराब स्थिति बनी रही।
वायु प्रदूषण के लिहाज से सबसे खराब स्थिति होने के कारण आनंद विहार में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी हैं। पिछले दो दिनों में यहां सांस लेने में तकलीफ, गले में संक्रमण और आंखों में जलन के मामले तेजी से बढ़े हैं। आनंद विहार बस स्टैंड पर एक ऑटोरिक्शा चालक जावेद अली ने बताया, ‘‘ मेरी आंखों में लगातार जलन हो रही है और आंखें लाल हो जाती हैं। मुझे धुंधला-धुंधला दिखता है। ऐसे में मेरे लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है।” जावेद ने बताया कि वह मास्क का इस्तेमाल भी करता है लेकिन देर तक मास्क लगाना भी तकलीफदेह है क्योंकि इससे ठीक से सांस नहीं ली जाती।
आंनद विहार में स्थिति गंभीर
दिल्ली का आंनद विहार यहां के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में एक है। यहां AQI लगातार ‘गंभीर श्रेणी’ में बना हुआ है। आज सुबह, शुक्रवार को साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी का संपूर्ण AQI 389 था, जबकि आनंद विहार का AQI 419 था, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। ऐसे में यहां वायु प्रदूषण के लिहाज से सबसे खराब स्थिति है। इस वायु प्रदूषण का असर केवल आखों में जलन तक सीमित नहीं है। एक स्थानीय महिला सुनीता ने बताया कि पिछले कई दिनों से वह लगातार खांसी और आंखों में जलन की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने बताया कि कई बार डॉक्टरों का चक्कर लगाने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कई बार डॉक्टर के पास गयी लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: राख और धूल से बिगड़ी हवा; सरकार ने मनपा से मांगा जवाब
प्रदूषण नियंत्रण में आरएमसी प्लांट की बड़ी भूमिका, स्वच्छ और सुरक्षित नागपुर के लिए उद्योग का संकल्प
अब बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल, वाहन चालकों के लिए बड़ा नियम, वरना गाड़ी खड़ी रह जाएगी
नागपुर की ‘सेहत’ पर खतरे की घंटी: NEERI रिपोर्ट में प्रदूषण; शोर और जल संकट का खुलासा
खराब पानी भी बना मुसीबत
खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके वायु प्रदूषण के अलाया यहां पानी की बिगड़ती गुणवत्ता भी लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। यहां रहने वाली दो बच्चों की मां सुप्रिया यादव के अनुसार खराब पानी के कारण उनके परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे को पेट की समस्या है लेकिन इन दिनों उसकी समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। सुप्रिया ने कहा, ‘‘बोतलबंद पानी खरीदना हमारे वश में नहीं। यह सिर्फ़ हवा ही नहीं, बल्कि पानी की गुणवत्ता भी एक बड़ा मुद्दा है।”
यह भी पढ़ें- दिल्ली में धूल प्रदूषण पर काबू पाने के लिए शुरू होगा ‘मिस्ट स्प्रे ड्रोन’ का इस्तेमाल, जानिए कैसे करेगा यह काम
फैली है धुंध की मोटी परत
बता दें कि सर्दी का मौसम आते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पराली जलाना, आतिशबाजी और वाहनों आदि से निकलने वाला धुआं परेशानी को और बढ़ा देता है। यहां आजकल रोजाना धुंध की मोटी परत दिखाई दे रही है। इससे कुछ भी साफ़-साफ़ देखना मुश्किल हो रहा है। आंनद विहार इलाके में स्थिति और खराब है क्योंकि यहां एक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और एक रेलवे स्टेशन है, जिससे वाहनों की आवाजाही अधिक होती है और क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में इलाके में हृदय रोगी, फेफड़ों के रोगी और अन्य रोगियों की समस्याएं दोगुनी हो गई हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
People facing health problems due to increasing air pollution in delhi anand vihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMSRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
May 18, 2026 | 04:46 PMपिता के निधन के बाद पढ़ाई और परिवार दोनों संभाल रहा छात्र, डिलीवरी बॉय की कहानी ने लोगों को भावुक किया
May 18, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














