- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Air Is Suffocating Aqi Crosses 400 Gurgaon And Greater Noida Is Also Worrying
दिल्ली की हवा दमघोंटू! AQI 400 पार, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में भी स्थिति चिंताजनक
- Written By: रंजन कुमार
Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। गुरुग्राम और नोएडा में भी हवा अच्छी नहीं है।

दिल्ली में प्रदूषण। इमेज-सोशल मीडिया
Delhi-NCR AQI: दिल्ली की दमघोंटू हवा से लोग काफी परेशान हैं। सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। प्रदूषण हर सांस के साथ शरीर के अंदर जा रहा है। AQI ऐप के अनुसार आज सुबह यानी 22 दिसंबर को 6:05 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 366 पर है। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, बीते तीन दिनों के आंकड़े भी डराने हैं। 19 दिसंबर को 374, 20 दिसंबर को 398 और 21 दिसंबर को 377 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इससे साफ संकेत है कि हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं।
दिल्ली में आज बवाना में एक्यूआई 408 दर्ज हुआ। आनंद विहार में 402, वजीरपुर में 403, जहांगीरपुरी में 400, रोहिणी में 400, सिरीफोर्ट में 390, अशोक विहार में 390, नेहरू नगर में 393, अलीपुर में 392 एक्यूआई है।
गुरुग्राम में एक्यूआई 323
गाजियाबाद में हालात सबसे खराब रहे हैं। यहां एक्यूआई 444 से 484 तक पहुंच गया है। गुरुग्राम में एक्यूआई 323 और ग्रेटर नोएडा में 432 एक्यूआई दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार 27 दिसंबर तक पूरे सप्ताह ठंड का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही थी। इस दिन नोएडा का एक्यूआई 410 दर्ज किया गया। यह हवा की गंभीर श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 322, गाजियाबाद में 358 और गुरुग्राम में 322 एक्यूआई दर्ज हुआ था। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही, जहां सूचकांक 251 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी: 500 यूनिट से ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को चुकाने होंगे अधिक दाम
दिल्ली में चौथी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, संदिग्ध ‘ड्रग्स लैब’ का भंडाफोड़; भारी मात्रा में MDMA बरामद
IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: 51 वार कर नाले में फेंकी थी लाश, दिल्ली दंगों के इस खौफनाक केस में फैसला आज
यह भी पढ़ें: दिल्ली वायु प्रदूषण : गंभीर श्रेणी के करीब पहुंचा एक्यूआई, कोहरे और कड़ाके की ठंड ने बढ़ी मुश्किलें
बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक
शहर की हवा ने फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई रविवार रात 11 बजे तक बढ़कर 410 तक पहुंच गया था। यह सीधे तौर पर गंभीर श्रेणी में आता है। वैसे, देर रात थोड़ी राहत जरूर मिली, पर सुबह भी हालात चिंताजनक बने रहे।
Delhi air is suffocating aqi crosses 400 gurgaon and greater noida is also worrying
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
Jun 13, 2026 | 05:02 PMआपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
Jun 13, 2026 | 05:00 PMभंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
Jun 13, 2026 | 05:00 PMअपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
Jun 13, 2026 | 04:58 PM‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Jun 13, 2026 | 04:57 PMपुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
Jun 13, 2026 | 04:56 PMसीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Jun 13, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM













