PM मोदी ने छोड़ा 'हताशा' का तीर...तो विपक्ष ने कर दिया 'ट्रिपल' अटैक, रेणुका चौधरी की बात पर बवाल तय

PM Modi vs Opposition: संसद के शीतकालीन सत्र दौरान सदन के बाहर पीएम नरेंद्र मोदी के एक बयान पर हंगामा मच गया है। पीएम मोदी के 'हताशा' वाले बयान पर विपक्ष की तरफ से ट्रिपल अटैक हुआ है।
PM Narendra Modi Parliament Winter Session
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र दौरान सदन के बाहर पीएम नरेंद्र मोदी के एक बयान पर हंगामा मच गया है। सदन में घुसने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की और विपक्ष से बातचीत की अपील की। ​​उन्होंने बिहार चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए विपक्ष की हार पर भी तीखा तंज कस दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं सभी से अपील करता हूं कि हार की निराशा से उबरें और संसद को चलने दें। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हार की निराशा से उबरकर जरूरी मुद्दों पर संसद में चर्चा करनी चाहिए। विपक्ष इसे लेकर पूरी तरह से पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गया है।

मनोज झा ने किया पहला अटैक

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी की अपनी निराशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "अगर पीएम ने यह कहा है कि विपक्ष हार से निराश है, तो वह किस निराशा में हैं? आपके अंदर कौन सी निराशा है? बुनियादी मुद्दों पर चुनाव लड़ने के बजाय, आप 'कट्टा', 'भैंस', और 'मुजरा' जैसी बातें कर रहे हैं। क्या यही प्रधानमंत्री की गरिमा है?" इसके साथ ही वायनाड की सांसद प्रियंका वाड्रा ने भी पीएम मोदी पर पलटवार किया।

पार्लियामेंट किसलिए है: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता के मुद्दे उठाना कब से ड्रामा बन गया है? उन्होंने कहा कि कई सीरियस मुद्दे हैं। चुनाव की स्थिति, SIR, और प्रदूषण बड़े मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। आखिर पार्लियामेंट किसलिए है? मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं है। ड्रामा यह है कि चर्चा की इजाजत नहीं है। डेमोक्रेसी के दायरे में जनता के मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं है।

रेणुका चौधरी ने कसा तीखा तंज

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि हमें कौन लेक्चर दे रहा है? हमें सबसे बड़े ड्रामा मास्टर्स से सीखना होगा कि कैसे और कब एक्टिंग करनी है। हमें एक्टिंग करना नहीं आता। हमें कपड़े बदलकर और कैमरा एंगल बदलकर एक्टिंग करना सीखना होगा। ऐसा लगता है कि वर्ल्ड गुरु अब मेंटल गुरु भी बन गए हैं।

रेणुका चौधरी ने कहा कि हम पार्लियामेंट में SIR का मुद्दा ज़रूर उठाएंगे। हम बहुत मज़बूत हैं और किसी भी तरह की निराशा में नहीं हैं। सपा सांसद राम गोपाल यादव और अवधेश कुमार ने भी ऐलान किया है कि वे पार्लियामेंट में SIR का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक SIR पर चर्चा नहीं हो जाती, हम किसी और मुद्दे पर बात नहीं करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com