- Hindi News »
- India »
- Pappu Yadav Narrated Eyewitness Account Of Pushing Incident In Parliament Rahul Gandhi
वो प्रियंका से धक्का-मुक्की कर रहे थे, राहुल गांधी ने तो…, पप्पू यादव ने बयां किया संसद में धक्का कांड का आंखों देखा हाल
संसद में गुरुवार को हुए धक्का कांड को लेकर बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने समूचे घटनाक्रम का आंखों देखा हाल बयां किया। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी पर आरोप साबित होते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह

पप्पू यादव (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद से ही लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं इस बीच आज यानी गुरुवार को संसद में बीजेपी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोप भी लगे। अब बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने धक्का कांड का आंखों देखा हाल बयां किया है।
गुरुवार को संसद में हुई धक्का-मुक्की में 2 सांसद घायल हो गए। बीजेपी इस धक्का-मुक्की का आरोप रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लगा रही है। जिसे लेकर अब बिहार के पूर्णिया से सांसदपप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। यादव ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएं, अगर इसमें राहुल गांधी का कोई भी रॉल साबित होता है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
जानिए क्या बोले पप्पू यादव?
पूर्णिया सांसद ने कहा कि राहुल गांधी तो अंदर बैठे हुए थे। हमने ही कहा किए चलिए। सारा सीसीटीवी फुटेज मौजूद है जांच कर ली जाए। जब वह निकले तो देखा ये लोग (बीजेपी सांसद) प्रियंका गांधी के साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं। राहुल गांधी कह रहे थे कि इनको हंगामा करने दो बगल से निकल जाओ।
सम्बंधित ख़बरें
CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल
राहुल गांधी पर बरसे Chandrashekhar Bawankule, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अर्थ नहीं समझते, संस्कारों की है कमी
सात्यकी सावरकर ने कोर्ट से मांगी राहुल के लंदन दौरे की डिटेल, लंदन भाषण पर फंसा पेच, जानें क्या है पूरा मामला
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
प्रत्यक्षदर्शी सांसद पप्पू यादव का बयान सुनिए 👇 जब धक्का मुक्की की हुई राहुल गांधी संसद के अंदर थे। मैं उन्हें बुलाकर बाहर लाया। प्रताप सारंगी के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर लो। ये लोग प्रियंका गांधी के साथ धक्का मुक्की कर रहे थे। बीजेपी के एक सांसद राहुल गांधी को सामने में गुंडा… pic.twitter.com/6XVLof1OsM — Krishna Kant (@kkjourno) December 19, 2024
‘अब तक नहीं देखा ऐसा माहौल’
पप्पू यादव ने कहा कि मैं 7 बार सांसद रहा हूं। ऐसा माहौल मैंने अब तक नहीं देखा। जब एक पक्ष मारपीट पर उतारू हो। पप्पू यादव ने कहा कि जब ये हाथापाई हुई तो राहुल सदन में गए थे, मैं उन्हें लेकर आया ताकि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव कम हो सके।
बीजेपी वीडियो क्यों नहीं दिखाती?
पप्पू यादव ने कहा कि निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को गुंडा कहा है। अगर राहुल गांधी ने धक्का दिया तो बीजेपी वीडियो क्यों नहीं दिखाती। मैं कह रहा हूं कि अगर इस हाथापाई में राहुल गांधी का हाथ है तो मैं सांसद पद से इस्तीफा दे दूंगा। केस दर्ज करने को लेकर यादव ने कहा कि बीजेपी वाले अपने आका को खुश करने के लिए केस दर्ज कर रहे हैं।
देश की नवीनतम ख़बरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें
पप्पू यादव ने कहा कि हमेशा झूठ का सहारा लिया जाता है। आज संसद में सारंगी को लगी चोट में राहुल गांधी का कोई हाथ नहीं है। वो उस वक्त संसद के अंदर मौजूद थे। सारंगी चोट का झूठा नाटक कर रहे हैं, वो आईसीयू में पड़े-पड़े राजनीति कर रहे हैं।
Pappu yadav narrated eyewitness account of pushing incident in parliament rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
Apr 03, 2026 | 01:21 PMछत्रपति संभाजीनगर; जायकवाड़ी पानी कर के ब्याज माफी के लिए CM से होगी मांग, मनपा को मिली 15 दिनों की मोहलत
Apr 03, 2026 | 01:21 PMकांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
Apr 03, 2026 | 01:20 PMऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Apr 03, 2026 | 01:13 PMMSRTC का बड़ा एक्शन! 75 स्थानों पर बनेंगे ‘मॉर्डन वेटिंग रूम’, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए ₹15 करोड़
Apr 03, 2026 | 01:11 PMMalegaon: मालेगांव नगर निगम में पार्षदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, हाथापाई का वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 01:10 PMSomy Ali Emotional Post: ‘जानबूझकर उनके साथ फिल्में कीं’, सोमी अली ने बताई मिथुन चक्रवर्ती से खास कनेक्शन
Apr 03, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














