Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाज नहीं आ रहा PAK, फिर सीजफायर का उल्लंघन; सीमावर्ती जिलों में गोलीबारी, 7 की मौत

खबर आ रही है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा 10 मई दिन शनिवार को फिर से मोर्टार से गोले दागे जाने और ड्रोन हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के आठ कर्मी घायल हो गए।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: May 10, 2025 | 09:38 PM

कॉन्सेप्ट फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

जम्मू/पठानकोट : भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच पूर्ण सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों को फिर से दोहरा रहा है। कुछ ही घंटे पहले दोनों देशों के बीच युद्ध विराम पर सहमती बनी है और अब पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। फिर से सीजफायर का उल्लंघन कर दिया है।

खबर आ रही है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा 10 मई दिन शनिवार को फिर से मोर्टार से गोले दागे जाने और ड्रोन हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के आठ कर्मी घायल हो गए। कश्मीर के तीन जिलों में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास के गांवों के निवासी बड़ी संख्या में अपने घर छोड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा से लगभग 1.10 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं, क्योंकि उनके घर और सरकारी इमारतें पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आ गई हैं।

बीएसएफ के आठ जवान घायल

जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ के आठ जवान घायल हो गए। उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू के राजौरी में, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके स्टाफ के दो सदस्य शहर में उनके (थापा के) आवास पर गोला गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार शनिवार सुबह पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में अपनी चौकी के पास पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हो गए। राजौरी शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र के पास पाकिस्तान की गोलाबारी में आयशा नूर (दो) और मोहम्मद शोहिब (35) की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पाक की सैन्य ताकत ध्वस्त… युद्धविराम से पहले पाकिस्तानी सेना को लगा है तगड़ा झटका, कर्नल सोफिया ने किया बड़ा खुलासा

Explainer: आसान भाषा में समझिए एयर डिफेंस सिस्टम का ABC, भारतीय एयर डिफेंस से कांपता है पाकिस्तान?

अधिकारियों के अनुसार, पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के कंघरा-गलहुट्टा गांव में मोर्टार से दागे गए गोले के एक मकान पर गिरने से 55 वर्षीय रशीदा बी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में, आर एस पुरा में सीमा पार से हुई गोलीबारी में बिदीपुर जट्टा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ ​​शौकी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुंछ में भीषण गोलाबारी में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एक स्थानीय पत्रकार घायल हो गया। जम्मू के बाहरी इलाके में बंटालाब के खेरी केरन गांव में पाकिस्तानी गोलाबारी में जाकिर हुसैन (45) की मौत हो गई और एक लड़की समेत दो अन्य घायल हो गए। जम्मू शहर के रेहारी और रूप नगर सहित कुछ आवासीय इलाकों में गोलाबारी और ड्रोन के हमले में चार लोग घायल हो गए।

एजेंसी इनपुट के साथ।

Pak not stopping its activities ceasefire violation again firing in border districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2025 | 09:23 PM

Topics:  

  • India
  • Operation Sindoor
  • Pahalgam Attack
  • Pakistan

सम्बंधित ख़बरें

1

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

2

PoK में हड़ताल थमी! प्रदर्शनकारियों के सामने झुकी पाक सरकार, आंदोलन खत्म करने का हुआ ऐलान

3

हाथ में कटोरा और चले खलीफा बनने… सऊदी अरब से डील के बाद उछलने लगा PAK

4

PoK आंदोलन से शहबाज की उड़ी नींद, सरकार को भेजना पड़ा दूसरी बार प्रतिनिधिमंडल, अब तक इतने की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.