-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Opposition Chief Ministers Passed 7 Resolutions On Delimitation
परिसीमन पर जाइंट एक्शन कमेटी के 7 प्रस्ताव, संविधान में हो संशोधन…टाला जाए 25 साल के लिए सर्वे
- Written By: Saurabh Pal
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शुरू बाद विवाद परिसीमन पर अटक गया है। अब मामला उत्तर बनाम दक्षिण हो गया है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज डीएमके की अगुवाई में बैठक हुई।

परिसीमन पर विपक्षी मुख्यमंत्रियों की बैठक (फोटो-सोशल मीडिया)
चेन्नईः राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शुरू बाद विवाद परिसीमन पर अटक गया है। अब मामला उत्तर बनाम दक्षिण हो गया है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज डीएमके की अगुवाई में बैठक हुई। इस बैठक में रेवंत रेड्डी, भगवंत मान, पिरनरई विजयन, डीके शिवकुमार व एमके स्टालिन मौजूद रहे। इस दौरान जाइंट एक्शन कमेटी ने परिसीमन के मुद्दे पर 7 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया है।
जाइंट कमेटी ने इस बात पर चिंता जताई कि आसन्न परिसीमन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता की कमी है, और इसमें शामिल होने वाले शेयरहोल्डर्स यानी राज्यों के साथ विचार-विमर्श नहीं किया गया।
1. ट्रांसपेरेंसी की जरूरत:जाइंट एक्शन कमेटी ने प्रस्ताव दिया कि लोकतंत्र को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जाने वाले किसी भी परिसीमन को पारदर्शी बनााय जाए। इसमें सभी राज्यों की राजनीतिक पार्टियां व राज्य सरकारों व अन्य हित धारकों को शामिल किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
2. संविधान संशोधन पर जोर: कमेटी ने कहा कि 42वें, 84वें और 87वें संवैधानिक संशोधनों के पीछे की विधायी मंशा उन राज्यों की रक्षा और प्रोत्साहन करने की थी, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया है। इसलिए 1971 की जनगणना के आधार पर संसदीय क्षेत्रों की सीमा को 25 और वर्षों के लिए बढ़ाया जाना चाहिए।
3. राज्यों को सजा न दी जाए: इसके अलावा कहा गया कि परिसीमन के लिए संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए। संयुक्त रूप से सभी नेताओं ने कहा कि जो राज्य जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू कर चुके हैं और जिनकी जनसंख्या का हिस्सा घट गया है, उन्हें सजा नहीं दिया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को इसके लिए जरूरी संवैधानिक संशोधन करने होंगे।
4. संसदीय रणनीति: प्रतिनिधि राज्यों के सांसदों की कोर कमेटी केंद्र सरकार द्वारा किसी भी विपरीत परिसीमन की कोशिश के खिलाफ संसदीय रणनीतियों का को-आर्डिनेट करेगी।
5. संयुक्त प्रतिनिधित्व: कोर कमेटी के सांसद मौजूदा संसदीय सत्र के दौरान भारत के प्रधानमंत्री को इस संदर्भ में संयुक्त प्रतिनिधित्व पेश करेंगे।
6. विधानसभा प्रस्ताव: बैठक में शामिल सभी राज्यों की पार्टियां व राज्य सरकारें अपने राज्यों में इस मुद्दे पर उपयुक्त विधानसभा में प्रस्ताव लाने की कोशिश करेंगी और इसे केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगी।
7. जन जागरूकता अभियान: JAC अपने-अपने राज्यों में नागरिकों के बीच पूववर्ती परिसीमन अभ्यास के इतिहास और संदर्भ पर जानकारी फैलाने के लिए जरूरी कोशिश भी करेगा और प्रस्तावित परिसीमन के परिणामों पर एक समन्वित जनमत संग्रह रणनीति अपनाएगा।
Opposition chief ministers passed 7 resolutions on delimitation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMभारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














