- Hindi News »
- India »
- Opposition Attacked The Education Ministers Statement Nta Needs A Lot Of Reforms The Youth Of The Country Are Watching Everything
शिक्षा मंत्री के “NTA में बहुत सुधार की जरूरत” बयान पर विपक्ष ने बोला हमला, देश के युवा सब देख रहे हैं
- Written By: शानू शर्मा
नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए की गलती मानी है। जिसके बाद विपक्ष ने शिक्षा मंत्री ने जमकर कर घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार लगातार इस मामले में अपनी नाकामी को छुपाने का प्रयास कर रही है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कांग्रेस नेता जयराम नरेश (फोटो सौजन्यः सौशल मीडिया)
दिल्ली: देश में नीट पेपर लीक का मामला तूल पकड़ा है। NTA पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। शुरुआती दौर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए पर भरोसा जताते हुए उसके पक्ष में बयान दिया था। हालांकि मामले में गड़बड़ियों को देखते हुए उन्होंने एनटीए की भी क्लास लगा दी है। साथ उन्होंने यह साफ कर दिया है कि इस मामले में किसी की भी गलती को माफ नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्री के बदलते सुर को देखते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हमला बोला है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि “पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि NEET में कोई व्यवस्थागत गड़बड़ी नहीं है। अब वे स्वीकार करते हैं कि NTA में बहुत सुधार की जरूरत है। अब उन्हें अपनी बात पर अमल करना चाहिए। देश के युवा उन्हें देख रहे हैं।” वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने भी शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश को लेकर आयोजित हुई NEET UG परीक्षा से जुड़े मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा पदभार संभालते ही एनटीए को क्लीन चिट देना और 24 घंटे बाद ही एजेंसी और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने से जुड़ी बात कहने से यह साफ है कि केंद्र सरकार इस मामले में खुद की नाकामी को लगातार छुपाने का प्रयास कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मैं जिम्मेदारी लेता हूं, इसे ठीक करेंगे… CBSE मामले पर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, विपक्ष पर साधा निशाना
BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
जून तक भरे जाएंगे शिक्षकों के रिक्त पद, रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने पर भी मुहर, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया ऐलान
NCERT विवाद के बीच आया शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान कहा- सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी से सहमत हूं
NEET मामले में शिक्षा मंत्री ने NTA की लगाई क्लास, गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
परीक्षा में कई तरह की लापरवाही
नीट परीक्षा 2024 में कई तरह की लापरवाही का मामला सामने आया है। बिहार में पेपर पहले ही लीक कर देने के अलावा 67 उम्मीदवारों को पूरे में पूरे अंक प्राप्त होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा 5 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देरी से शुरु होने की वजह से लगभग 1600 छात्रों को ग्रेस मार्क देने पर भी सवाल उठ रहा है। इसके अलावा भी लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। वहीं जांच के दौरान धीरे-धीरे पर्दा भी उठना शुरु हो गया है।
बता दें कि आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए के कार्यप्रणाली से नाखुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अभी NTA में बहुत सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को इस बात का विश्वास दिलाया है कि इस मामले में मिले सभी गुनहगार को कठोर से भी कठोर दंड दिया जाएगा।
Opposition attacked the education ministers statement nta needs a lot of reforms the youth of the country are watching everything
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
May 30, 2026 | 06:12 PM‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














