-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Odisha Student Suicide Harassment Women Commission Action
छात्रा ने यौन उत्पीड़न से तंग आकर खुद को किया आग के हवाले, महिला आयोग का एक्शन
- Written By: सौरभ शर्मा
ओडिशा के बालासोर में एक छात्रा ने खुद के ऊपर कैरोसीन डालकर आग लगा ली, जिसमें वह 90% तक जल चुकी है। छात्रा का इलाज एम्स में चल रहा है, अब महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर DGP को निर्देश दिये हैं।

छात्रा द्वारा आत्मदाह की कोशिश पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान (फोटो- सोशल मीडिया)
बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले में एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर खुद को आग लगा ली, जिसमें छात्रा 90% तक जल चुकी है और उसकी हालत गंभीर है और वह एम्स भुवनेश्वर में अपनी जिंदगी से जूझ रही है। इस घटना ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर दिया है। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए ओडिशा के पुलिस महानिदेशक को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
20 वर्षीय छात्रा बालासोर के एक सरकारी कॉलेज में पढ़ती थी और उसने विभागाध्यक्ष पर यौन शोषण और अकादमिक धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा ने कथित रूप से बार-बार शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मानसिक तनाव और उत्पीड़न से परेशान होकर उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल वह 90% जल चुकी है और एम्स भुवनेश्वर में वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। घटना के बाद समाज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गुस्सा और चिंता गहराती जा रही है।
महिला आयोग ने मांगी तीन दिन में रिपोर्ट
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने इस गंभीर घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने ओडिशा के DGP को निर्देश जारी किए हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। आयोग ने यह भी आदेश दिया है कि पीड़िता को तत्काल प्रभाव से उच्चस्तरीय चिकित्सकीय और मानसिक सहायता मुफ्त में उपलब्ध कराई जाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन के भीतर महिला आयोग को सौंप दी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
सूर्य देव से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिन्हें जानकर हिंदू धर्म की कई मान्यताएं हो जाएंगी साफ
‘दंगाइयों को पता है अंजाम’… योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला-VIDEO
बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
यह भी पढ़ें: ‘भाई को बाहर भेजा, मां को दूसरे….’, राधिका मर्डर केस में दोस्त का नया दावा
कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
यह घटना न केवल शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि यौन उत्पीड़न के मामलों में लापरवाही किस हद तक घातक साबित हो सकती है। देशभर में कई छात्र संगठन और महिला अधिकार कार्यकर्ता इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर गुस्सा साफ झलक रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पहले ही शिकायत पर कार्रवाई होती, तो शायद ये हादसा टल सकता था।
Odisha student suicide harassment women commission action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














